खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना नदी, हरियाणा जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर आया पानी, रोकी गई आवाजाही 

Yamuna river flowing above the danger mark

सहारनपुर : पहाड़ों और मैदानी इलाकों में पिछले 30 घण्टों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते हथनीकुंड बैराज में क्षमता से ज्यादा पानी जमा होने पर 3 सोमवार की सुबह 3 लाख 29 हजार क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया है। जिससे यमुना नदी किनारे वाले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। जिसके चलते यमुना का पानी थाना गंगोह इलाके के लखनौती में हरियाणा को जोड़ने मुख्य मार्ग पर आ गया…

Read More

पहाड़ो में हुई बरसात ने बधाई मुश्किलें, हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया लाखो क्यूसेक पानी, हरियणा यूपी में बाढ़ जैसे हालात 

Rainfall in the mountains brought troubles, Lakhs of cusecs of water released from Hathnikund Barrage, Flood like situation in Haryana and UP

सहारनपुर : सोमवार को सहारनपुर के हथिनीकुंड बैराज से 3.11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे यमुना नदी का जलस्तर तेज़ी से बढ़कर 335.72 मीटर तक पहुँच गया। बढ़ते जलस्तर ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। हथनीकुंड बैराज से छोड़ा गया यह पानी दिल्ली के निचले इलाकों के लिए भी मुसीबत बन सकता है। जिससे हरियाणा, यूपी और दिल्ली वालों की चिंता बढ़ना लाज़मी है। आपको बता दें कि लगातार बारिश के कारण यमुना समेत राज्य की नदियाँ उफान पर हैं। हरियाणा के100 से…

Read More

हथिनीकुंड बैराज पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, लगातार हो रही बारिश के चलते लिया फैसला 

Entry of heavy vehicles banned at Hathinikund Barrage

सहारनपुर : हथिनीकुंड बैराज की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। सिंचाई विभाग ने उत्तर प्रदेश से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल जाने वाले मार्ग पर दोनों ओर लगभग 10 फीट की ऊँचाई पर लोहे के एंगल लगा दिए हैं। इससे अब इस पुल से भारी वाहन नहीं गुजर पाएँगे। हरियाणा सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन गंगा ने बताया कि बड़े ट्रेलर, डंपर और भारी कैंटर रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है। हालाँकि, स्कूल बसें,…

Read More

हरियाणा के सेवानिवृत्त क्लर्क ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

Vice President Candidate Jagat SIngh

भिवानी : हरियाणा के भिवानी के चांग गाँव के 71 वर्षीय सेवानिवृत्त क्लर्क जगत सिंह ने 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है। सिंह ने इससे पहले तीन बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था, लेकिन हर बार उनका नामांकन खारिज कर दिया गया था। इस बार भी उनके नामांकन के रद्द होने की प्रबल संभावना है। उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी जगत सिंह ने कहा कि वह हर चुनाव में सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं को एक प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाते हैं,…

Read More

सैनी सरकार ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के दायरे मे राज्य की नौ अवैध कॉलोनियों को किया वैध, राहत मिलने पर लोगों ने सरकार का किया धन्यावाद

CM Nayab Saini

कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अवैध कॉलोनियों को वैध करने का फैसला लिया, जिलों से मिली रिपोर्ट के बाद लिया गया है। ये सभी कॉलोनियां शहरी स्थानीय निकायों की सीमा से बाहर हैं, लेकिन नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के दायरे में आती हैं। ऐसे में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह द्वारा गुरुवार को इन कॉलोनियों को नियमित करने की अधिसूचना जारी की गई। चरखी दादरी जिले के भैरवी में 7.17 एकड़ क्षेत्र में बनी एक गुमनाम कॉलोनी को नियमित घोषित किया…

Read More

लेडी टीचर मनीषा हत्याकांड मामले में उतरी पंचायत खाप, फांसी की सजा की मांग

चरखी दादरी : वैशाली जिले के सिंघानी में लेडी टीचर मनीषा हत्याकांड मामला पंचायत खाप में भी उतरा हुआ है। फोगाट खाप ने सचिवालय की बैठक में सरकारी व प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यह निर्णय लिया गया कि यदि मामले के चौथे की आतंकवादी नहीं हुई तो सर्वखाप कंपनी लिमिटेड और बड़े पैमाने पर निर्णय के लिए जाएंगे। वहीं खाप ने मनीषा की हत्या का जघन्य अपराध में फांसी की सजा की मांग की है। रविवार को दादरी के स्वामी फ़्लोरिडा धाम में फोगाट खाप की…

Read More

बदमाशों ने घर में सो रहे एक परिवार पर ताबड़तोड़ कर दी फायरिंग, फायरिंग में दो बच्चियों को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

जींद : जींद के सफीदों में रविवार रात बदमाशों ने घर में सो रहे एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो बच्चियों को गोली लगी है। दोनों की हालत गंभीर है। दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशों का कुछ दिन पहले बच्चियों के पिता के साथ झगड़ा हुआ था। बदमाशों ने बच्चियों के पिता के हाथ-पैर तोड़ दिए थे। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। वहीं, देर…

Read More

हथनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, दिल्ली के लिए बजी खतरे की घंटी, निचले इलाकों में मचा सकता है तबाही 

Water released from Hathnikund barrage

सहारनपुर : पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही भारी बारिश ने यूपी-उत्तरखंड के साथ दिल्ली के लोगों की धड़कनें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। एक सप्ताह से रुक रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण हरियाणा यूपी बॉर्डर पर बने हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। जिसके चलते रविवार को हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 1 लाख 28 हजार क्यूसेक पानी…

Read More

पीएम मोदी ने द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, कहा- हम भारत को विकसित बनाने में लगे हैं, संविधान को सिर पर उठाकर नाचने वालों ने संविधान को रौंदा है

PM Modi inaugurated the Dwarka Expressway

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 17 अगस्त 2025 को रोहिणी से दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली खंड और शहरी विस्तार सड़क-II (UER-II) को प्रधानमंत्री ने जनता को समर्पित किया। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने एक रोड शो भी किया। राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन: उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा, “इस एक्सप्रेसवे का नाम द्वारका है, जिस स्थान पर यह कार्यक्रम हो रहा है वह रोहिणी है। मैं भी द्वारकाधीश की धरती से ताल्लुक रखता हूँ। पूरा वातावरण…

Read More

ड्यूटी पर तैनात जवान जय भगवान की राइफल से गोली लगने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला जेल में गुरुवार को एक दुखद घटना घटी। दरअसल, ड्यूटी पर तैनात जवान जय भगवान की राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। जय भगवान आरोपियों को कोर्ट ले जाने के लिए जिला जेल के बाहर एक बेंच पर बैठे थे। इसी दौरान गोली की आवाज से दहशत फैल गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही जय भगवान ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस भी मामले की जांच कर…

Read More