ड्यूटी पर तैनात जवान जय भगवान की राइफल से गोली लगने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला जेल में गुरुवार को एक दुखद घटना घटी। दरअसल, ड्यूटी पर तैनात जवान जय भगवान की राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। जय भगवान आरोपियों को कोर्ट ले जाने के लिए जिला जेल के बाहर एक बेंच पर बैठे थे। इसी दौरान गोली की आवाज से दहशत फैल गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही जय भगवान ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के डॉक्टर नरेश ने बताया कि एसपीओ कांस्टेबल जय भगवान की गर्दन में गोली लगी है। गोली गर्दन को चीरती हुई खोपड़ी में जा लगी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। कितनी गोलियां लगीं और मौत का सही कारण जांच के बाद पता चलेगा। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।

मृतक सेना से सेवानिवृत्त था: जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय मृतक जय भगवान मूल रूप से कैथल के सौंगल गाँव का रहने वाला है। जय भगवान वर्तमान में पुलिस लाइन में रह रहा था। जय भगवान एक सेवानिवृत्त सैन्य कर्मचारी था, जो सेवानिवृत्ति के बाद पुलिस बल कुरुक्षेत्र में एसपीओ के पद पर भर्ती हुआ था। उसकी ड्यूटी जिला जेल कुरुक्षेत्र में थी। यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। जो मौके पर पहुँच गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल इस मामले में पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts