चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने बिजली चोरी के मामलों में सख्ती बढ़ाते हुए लंबित राजस्व की वसूली के लिए राज्यव्यापी विशेष अभियान शुरू किया है। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने बिजली चोरी के मामलों में बकाया 56 करोड़ रुपये की वसूली के उद्देश्य से 45 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान का नेतृत्व डीजीपी नवदीप सिंह विर्क कर रहे हैं। अभियान प्रदेश के सभी 22 जिलों में एक साथ चलाया जाएगा। डीजीपी ने सभी जिला पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थानों…
Read MoreTag: Haryana Government
PM मोदी 17 जुलाई को जींद दौरे पर: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, मेडिकल कॉलेज और रेलवे स्टेशन रीडेवलपमेंट का करेंगे उद्घाटन
जींद: हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 जुलाई को प्रस्तावित दौरा तय हो गया है। इस दौरे के दौरान, प्रधानमंत्री जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही, वह जींद रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जिला प्रशासन और सरकार ने उनके दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं। CM सैनी आज तैयारियों का जायजा लेंगे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को जींद पहुंचेंगे ताकि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे…
Read Moreखेल व्यवस्था में पारदर्शिता की बड़ी पहल, हरियाणा में 10 खेल नर्सरियां बंद
हरियाणा : हरियाणा में खेल व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने नियमों की अनदेखी और गंभीर अनियमितताओं के चलते प्रदेश की 10 खेल नर्सरियों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि खिलाड़ियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। खेल विभाग द्वारा की गई जांच और निरीक्षण के दौरान कई नर्सरियों में निर्धारित मानकों का…
Read Moreहरियाणा में कर्मचारियों की कार्यशैली पर डिजिटल नजर, लागू होगा नया एसीआर सिस्टम
हरियाणा : हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश में कर्मचारियों और अधिकारियों के कामकाज की निगरानी डिजिटल माध्यम से की जाएगी। इसके लिए सरकार ने संशोधित एसीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) फ्रेमवर्क और डिजिटल परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले के तहत पारंपरिक एसीआर व्यवस्था को धीरे-धीरे पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म में बदला जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य प्रदर्शन का रिकॉर्ड ऑनलाइन सुरक्षित रहेगा और…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने समस्त मातृ शक्ति को मातृत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी
चंडीगढ़, 10 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मातृत्व दिवस के अवसर पर प्रदेश सहित देशभर की समस्त मातृ शक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, ममता और असीम शक्ति का जीवंत स्वरूप है। एक माँ अपने बच्चों के जीवन को संस्कार, मार्गदर्शन और आत्मबल प्रदान करती है तथा परिवार और समाज की नींव को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि माँ का स्थान संसार में सबसे ऊंचा माना…
Read Moreटीबी मुक्त हरियाणा अभियान को मिली रफ्तार, 10,978 नए मरीजों की पहचान
हरियाणा सरकार प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे व्यापक जन-जागरूकता अभियानों, आधुनिक तकनीक और सामुदायिक भागीदारी के चलते टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति मिली है। यह जानकारी हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री Arti Singh Rao ने दी। उन्होंने बताया कि World Tuberculosis Day से शुरू किए गए 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान (फेज-2) के अंतर्गत अब तक प्रदेशभर में 1620 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से लगभग 1.81 लाख…
Read Moreहरियाणा के किसानों को बड़ी राहत: 370.52 करोड़ मुआवजा जारी, J-Form अब WhatsApp पर
हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत देते हुए खरीफ 2025 फसल नुकसान के मुआवजे के रूप में 370.52 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इस फैसले से प्रदेश के 1,50,583 किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार का कहना है कि प्राकृतिक आपदा और मौसम की मार से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहारा देने के उद्देश्य से यह सहायता राशि जारी की गई है। इसके अलावा राज्य सरकार ने भावांतर भरपाई योजना के तहत भी किसानों को राहत प्रदान की है।…
Read Moreगेहूं खरीद मानकों में ढील से किसानों को बड़ी राहत, असमय बारिश से प्रभावित फसल को मिलेगा सहारा
हरियाणा : हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए केंद्र सरकार द्वारा गेहूं खरीद मानकों में दी गई विशेष छूट का स्वागत किया है। उन्होंने इसे किसानों के हित में लिया गया एक महत्वपूर्ण और समयोचित निर्णय बताया है, जिससे लाखों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा कि इस बार असमय बारिश और मौसम की मार के कारण गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में यदि खरीद मानकों में ढील नहीं दी जाती, तो किसानों को अपनी उपज…
Read Moreड्यूटी पर तैनात जवान जय भगवान की राइफल से गोली लगने से हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला जेल में गुरुवार को एक दुखद घटना घटी। दरअसल, ड्यूटी पर तैनात जवान जय भगवान की राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। जय भगवान आरोपियों को कोर्ट ले जाने के लिए जिला जेल के बाहर एक बेंच पर बैठे थे। इसी दौरान गोली की आवाज से दहशत फैल गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही जय भगवान ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस भी मामले की जांच कर…
Read Moreसैनी सरकार हरियाणा करेंगे करोड़ों के स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन, बढ़ायेंगी एमबीबीएस सीटे, 785 चिकित्सा संस्थान होंगे अपग्रेड
हरियाणा : सैनी सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य भर में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे, कार्यप्रणाली और सेवाओं में सुधार के प्रयासों के तहत 720 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही, अस्पतालों में शेष रिक्त पदों को भरने के लिए भी सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने पंचकूला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), उप-स्वास्थ्य केंद्रों और नागरिक अस्पतालों सहित 785 चिकित्सा…
Read More