हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने दिया इस्तीफा, नर्सों के विरोध के बाद लिया फैसला

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने राज्य में नर्सों के विरोध-प्रदर्शन के बाद इस्तीफ़ा दे दिया है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री को लिखे अपने इस्तीफ़े में रेणु भाटिया ने कहा, “लगभग साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल के दौरान, मैंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन के तौर पर काम किया है; इस मौक़े के लिए मैं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और मौजूदा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी…

Read More

अंबाला में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, 7 फायर टेंडरों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

अंबाला: आज सुबह शहर के पास मंदौर गांव में स्थित एक गद्दे की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर से भी काले धुएं के गुबार दिखाई दे रहे थे। कुछ ही पलों में, आग ने फैक्ट्री के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद अग्निशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया। 7 फायर टेंडरों ने आग पर काबू पाया: सुबह-सुबह आग लगने की सूचना मिलते ही, अग्निशमन विभाग की…

Read More

हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन बने गुरनाम सिंह सैनी, सैनी समाज में खुशी

कुरुक्षेत्र/ हरियाणा : हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड के चेयरमैन पद की जिम्मेदारी मिलने पर कुरुक्षेत्र सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी को समाज के विभिन्न संगठनों और गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। इस नियुक्ति को सैनी समाज के लिए सम्मान और गौरव का विषय बताया जा रहा है। गुरनाम सिंह सैनी ने अपनी नियुक्ति पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, आदरणीय पार्टी नेतृत्व एवं समस्त हरियाणा भाजपा परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है,…

Read More

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने समस्त मातृ शक्ति को मातृत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी

चंडीगढ़, 10 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मातृत्व दिवस के अवसर पर प्रदेश सहित देशभर की समस्त मातृ शक्ति को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, ममता और असीम शक्ति का जीवंत स्वरूप है। एक माँ अपने बच्चों के जीवन को संस्कार, मार्गदर्शन और आत्मबल प्रदान करती है तथा परिवार और समाज की नींव को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि माँ का स्थान संसार में सबसे ऊंचा माना…

Read More