सैनी सरकार फेस ऐप लॉन्च करने की तैयारी में, पेंशन भोगियों को मिलेगी बड़ी राहत, नहीं काटने होंगे सरकारी विभाग के चक्कर

CM Nayab Saini

पंचकूला : सैनी सरकार फेस ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसका लाभ प्रदेश के 36 लाख पेंशन भोगियों को मिलेगा। इससे न केवल पेंशन भोगियों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि प्रदेश सरकार के प्रशासनिक विभागों को भी रिकॉर्ड अपडेट करने में सुविधा होगी। इस ऐप के जरिए से प्रदेश के पेंशन भोगी और सामाजिक सुरक्षा का लाभ लेने वाले लोग अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकेंगे। इस फेस ऐप का परीक्षण अंतिम चरण में पहुंच गया है।  प्रदेश सरकार के इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत अगस्त 2025 में…

Read More

राधिका यादव की करीबी दोस्त हिमांशिका ने इंस्टाग्राम पर किये कई चौंकाने वाले खुलासे किए !

गुरुग्राम : 10 जुलाई को टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता दीपक यादव ने घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अब राधिका की करीबी दोस्त हिमांशिका सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और तस्वीरें शेयर कर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हिमांशिका ने बताया कि राधिका पर परिवार का काफी दबाव था, जिसकी वजह से उन्हें घर में घुटन महसूस होती थी। हिमांशिका ने अपने वीडियो में बताया कि वह और राधिका पिछले 8-10 सालों से गहरी दोस्त थीं। उन्होंने कहा, “मैंने…

Read More

पंजाब के सीएम का बड़ा ब्यान; हरियाणा को एक शर्त पर पानी दिया जा सकता, यमुना का पानी पंजाब को दिया जाए

Bhagwant Mann

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा के बीच पानी का मुद्दा अभी भी अनसुलझा है. पंजाब सरकार द्वारा बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान पानी के मुद्दे पर राजनीति गरमाती नजर आई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कहा कि हमारे पास हरियाणा को देने के लिए एक बूंद पानी भी नहीं है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा भी यही बात दोहराते नजर आए। गौरतलब है कि एसवाईएल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख देखने को मिला। उन्होंने साफ कहा कि हमारे पास हरियाणा को देने के लिए…

Read More

कांवड़ मेला 2025 कल से शुरू, हरिद्वार तीन सुरक्षा जोन में बंटा, 7 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद

Kanwar Mela 2025 starts tomorrow, Haridwar divided into three zones, 7 crore people expected to come, 18 companies of central paramilitary forces deployed for the fair

हरिद्वार : कांवड़ मेला 2025 कल, शुक्रवार, 11 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। कांवड़ यात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना के साथ श्री गंगा सभा के पदाधिकारी और प्रशासन के अधिकारी 11 जुलाई को सुबह 10 बजे हर की पौड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे। इधर, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा समेत सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने अपनी-अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कांवड़ मेला क्षेत्र को सुरक्षित और…

Read More

अंबाला में स्कूल बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, निजी स्कूल द्वारा बनाई जा रही थी इमारत

अंबाला : नगर परिषद अंबाला की टीम ने आज अंबाला छावनी जीटी रोड के पास एक निजी स्कूल द्वारा बनाई जा रही इमारत पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एक ओर नगर परिषद इसे जायज़ बता रही है, वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रशासन ने इसे पूरी तरह से गलत बताया है। साथ ही, स्कूल प्रशासन का आरोप है कि नगर परिषद ने बिना कोई नोटिस दिए यह कार्रवाई की है। दरअसल, अंबाला में आज नगर परिषद ने अवैध रूप से बन रहे एक निजी स्कूल की इमारत पर बुलडोजर…

Read More

हरियाणा में मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना की राशि में बढ़ोतरी, शादी के लिए अब मिलेंगे इतने पैसे, जानें आवेदन प्रक्रिया

Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana in Haryana

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत दी जाने वाली शगुन राशि में बढ़ोतरी कर दी है। अब पिछड़े वर्ग के परिवार को शगुन के तौर पर 51 हजार रुपये मिलेंगे। परिवार को विवाह के अवसर पर कन्यादान के तौर पर 51,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। पहले यह राशि 41,000 रुपये थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले हजारों पात्र परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। सीएम नायब…

Read More

शातिर महिला साइबर ठग को दिल्ली से किया गिरफ्तार, नकली सीबीआई अधिकारी बनकर एंठती थी मोटी रकम : गुरुग्राम पुलिस

गुरुग्राम न्यूज़ : गुरुग्राम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पुलिस अधिकारी, केंद्रीय बैंक अधिकारी और कस्टम अधिकारी बताकर लोगों को डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी देकर ठगी करती थी। गिरफ्तार महिला का नाम खुशबू (24) है। वह कंबोडिया के एक कॉल सेंटर में काम करती थी, जहां से वह भारत में लोगों को ठग कर उनसे पैसे ऐंठती थी। डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी: बहरहाल, पुलिस ने दावा किया है कि महिला इतनी शातिर थी कि वह खुद…

Read More

कांवड़ यात्रा में माइक्रो लेवल रजिस्ट्रेशन की तैयारी, पांच प्रदेशो के अधिकारीयों ने हरिद्वार में बनाया प्लान

Kawad Yatra 2025

हरिद्वार : उत्तराखंड में कांवड़ मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में आज हरिद्वार में अंतरराज्यीय बैठक हुई। इस बैठक में उत्तराखंड के पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अंतरराज्यीय बैठक में कांवड़ यात्रा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के मद्देनजर सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। रूट डायवर्जन को लेकर पड़ोसी राज्यों से चर्चा की गई है। उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि…

Read More

प्राकृतिक खेती के लिए हर किसान को मिलेंगे 20 हजार रुपये, भूमिहीन किसानों को भी मिलेगी जमीन: सीएम नायब सैनी 

CM Nayab Saini

हरियाणा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज एक कार्यक्रम में बताया कि हरियाणा प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों के पास उपलब्ध कुल पंचायती जमीन में से 10 प्रतिशत जमीन या कम से कम 1 एकड़ जमीन प्राकृतिक खेती के लिए आरक्षित की जाएगी। यह जमीन नीलामी के माध्यम से केवल भूमिहीन किसानों को ही दी जाएगी। जो भी किसान सरकारी जमीन या पंचायती जमीन पर प्राकृतिक खेती करेगा, उसे भी प्राकृतिक खेती योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को कच्चे माल के भंडारण…

Read More

 सेब के बगीचे का दौरा करते हुए बोले कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा- प्राकृतिक खेती से स्वास्थ्य और भूमि में सुधार होगा

Natural farming will improve health and land

करनाल : आधुनिक दौर में ऑर्गेनिक एवं जैविक खेती के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्राकृतिक खेती करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि जहरीले अनाज खाने से नागरिकों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है और हम गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। प्राकृतिक खेती समय की जरूरत है, जिससे लोगों के साथ-साथ भूमि का भी स्वास्थ्य बेहतर होगा। हरियाणा के कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा बुधवार को…

Read More