बरेली में जहरीली शराब का कहर, शराब पीने से दो किसानों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, परिजनों में मचा कोहराम

Bareilly Newss

बरेली : बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के तिगईदत्त नगर गाँव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि उनके तीसरे साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पुलिस टीम गाँव पहुँची और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस जाँच कर रही है। बताया जा रहा है कि शराब हरियाणा से लेकर आये थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि भगवान दास हरियाणा के फरीदाबाद में काम करता है। वह गुरुवार रात फरीदाबाद से गाँव लौटा था। आते वक्त वह वहीं से…

Read More

आगरा में नकली दवाई का मामला, 11वीं पास से जब्त की गई दो पैकेट में दवाइयाँ

आगरा : ताजनगरी आगरा में नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई के दौरान गुरुवार को यमुना किनारे दवाइयाँ जलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो ताजगंज थाना क्षेत्र के गाँव नगला पैमा के पास नगला घड़ी के जंगलों का था। औषधि विभाग, एसटीएफ, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें ताजगंज के धांधूपुरा पहुँचीं। टीम ने कई तरह की अधजली दवाइयाँ बरामद कीं। जांच में रामा मेडिकल स्टोर और रामा क्लीनिक का नाम सामने आया। टीमों ने रामा क्लीनिक संचालक शिव सिंह से पूछताछ की। पता…

Read More

अस्पताल की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत, पत्नी की बिगड़ी हालत, व्यक्ति ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति एक नवजात बच्चे का शव बैग में लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच गया। यह देखकर डीएम कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी ने एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन, अस्पताल की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हो गई और पत्नी की हालत बिगड़ गई। व्यक्ति ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। जिले के महेवागंज स्थित गोल्डर अस्पताल में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को…

Read More

हड्डियों का रक्षक, वात रोगों का नाशक! योगराज गुग्गुलु एक आयुर्वेदिक औषधि जो “वात विकारों का सर्वोत्तम उपचार है ।

योगराज गुग्गुलु: हड्डियों का रक्षक, वात रोगों का नाशक! योगराज गुग्गुलु न केवल एक आयुर्वेदिक औषधि है, बल्कि यह एक शक्तिशाली बहुउद्देशीय औषधि है जो शरीर में संचित दोषों को दूर करने में सक्षम है। आयुर्वेद के महान ग्रंथों में इसे “वात विकारों का सर्वोत्तम उपचार” बताया गया है। यह गुग्गुलु (कॉमिफोरा मुकुल) पर आधारित एक पारंपरिक औषधि है जिसमें 28 से अधिक जड़ी-बूटियाँ शामिल हैं। आयुर्वेद घरेलू उपचार सामग्री 1. गुग्गुलु (कोमीफोरा मुकुल) मुख्य घटक 2. त्रिफला (हरड़, बहेड़ा, आंवला) 3. त्रिकटु (सौंठ, मारीच, पिप्पली) 4. प्लम्बैगो ज़ेलेनिका 5.…

Read More

बच्चों में कुपोषण को दूर करने और पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए योगी सरकार चलाएगी अभियान 5.0, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग सक्रीय

लखनऊ : राज्य सरकार बच्चों में कुपोषण को दूर करने और पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए संभव अभियान 5.0 चला रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर कुपोषण की पहचान करना, उन्हें चिकित्सा उपचार प्रदान करना और बौनेपन की दर को कम करना है। यह पहल बच्चों और महिलाओं के शारीरिक और मानसिक विकास को सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि 7 जुलाई को योगी सरकार ने संभव अभियान…

Read More

सावधान : गोरा बनाने और दाग-धब्बों को दूर करने वाली क्रीम कर सकती आपको बदसूरत

दिल्ली : इन दिनों चेहरे को गोरा बनाने और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए पुरुष और महिलाएं मेडिकल स्टोर से तरह-तरह की क्रीम का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे उनका चेहरा और भी खराब हो रहा है। इस समय कई ऐसी क्रीम भी हैं जिनमें स्टेरॉयड होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं, जिसकी तस्वीर दिल्ली के अस्पतालों में देखने को मिल रही है। रोजाना ओपीडी में 25 से ज़्यादा मरीज स्टेरॉयड क्रीम के दुष्प्रभावों के साथ आ रहे हैं। आपको बता दें कि, चेहरे को खूबसूरत बनाना…

Read More

वायरल बुखार से बचने के लिए कुछ सामान्य सावधानियां बरतना बहुत ज़रूरी है – डॉ अनिल जग्गनाथ

डॉ अनिल जगन्नाथ

सहारनपुर : मौसम बदलने के साथ वायरल बुखार का खतरा बढ़ जाता है। यह अक्सर अचानक होता है और इसमें सर्दी, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द और हल्का बुखार जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। कुछ सावधानियों और घरेलू उपायों से हम इससे बच सकते हैं और इसके लक्षणों को कम कर सकते हैं। वायरल बुखार से बचने के लिए कुछ सामान्य सावधानियां बरतना बहुत ज़रूरी है: अपने हाथों को साबुन और पानी से नियमित रूप से धोएं, खासकर खाने से पहले और बाद में, या जब आप किसी सार्वजनिक…

Read More

महिलाओ ने किया कमाल, कूड़े से गांव हुआ मालामाल , हर साल बन रहे 10 लाख रूपये

मेरठ: समृद्ध देश का रास्ता आत्मनिर्भर गांवों से होकर गुजरता है. ये कहावत मेरठ के मोहिउद्दीनपुर गांव पर सटीक बैठती है. उत्तर प्रदेश का ये पहला गांव है जिसे बेहतरीन कूड़ा निस्तारण के लिए राज्य सरकार ने सम्मानित किया है. गांव की पंचायत ने कूड़े से कमाई का ऐसा तरीका ढूंढ निकाला है, जो पूरे उत्तर प्रदेश के लिए मिसाल बन रहा है. इस गांव के कूड़े से न सिर्फ बिजली बन रही है, बल्कि सालाना 10 लाख रुपये की कमाई भी हो रही है. इतना ही नहीं इस काम…

Read More

नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, सहायक आयुक्त के नेतृत्व में नकली पनीर फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई, 12 कुंतल नकली पनीर बरामद, 10 कुंतल किया गायब

Big action on fake cheese factories under the leadership of Additional Commissioner

सहारनपुर : सहारनपुर के रामपुर मनिहारान कस्बे में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपर आयुक्त के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमारी की. खाद्य विभाग ने कस्बे की दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर 1200 किलो नकली पनीर बरामद किया. इस दौरान तीन जिलों की टीमें और भारी पुलिस बल मौजूद रहा. इस बीच खाद्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब पनीर माफिया ने 1100 किलो पनीर गायब कर दिया. आनन-फानन में अपर आयुक्त ने फैक्ट्री संचालक के…

Read More

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी का काट दिया प्राइवेट पार्ट ,बामुश्किल बची जान , GIRLFRIEND CUT PRIVATE PART

When he did not give 50 rupees after losing the match, His friends did a disgusting thing, Made a video and blackmailed him for a month

संत कबीर नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रेमी युगल का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। किसी बात से नाराज प्रेमिका ने अपने प्रेमी का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया। इलाज के बाद युवक की हालत ठीक बताई जा रही है। युवक की मां ने युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मामला संत कबीर नगर जिले के कोतवाली थाने का…

Read More