टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी में गजा-चाका मोटर मार्ग पर मातृछाया सदन के पास बिहार के एक ठेकेदार का शव पेड़ से लटका मिला है। शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। ठेकेदार तीन साल से गजा में किराए के कमरे में रह रहा था और मजदूरों के साथ मकान निर्माण का काम कर रहा था। पुलिस अब आत्महत्या या हत्या के कोण से मामले की जाँच कर रही है। खबरों के मुताबिक, बिहार के किशनगंज जिले के निवासी 40 वर्षीय ठेकेदार तैय्याज आलम का शव सड़क के ठीक ऊपर…
Read MoreCategory: राज्य
आरपीएफ की हिरासत में 35 वर्षीय संजय सोनकर की हुई मौत ; पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा ज़िले में आरपीएफ की हिरासत में 35 वर्षीय संजय सोनकर की मौत हो गई। संजय को मालगाड़ी से सरसों के तेल के डिब्बे चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। संजय की हिरासत में हुई मौत के सिलसिले में, उसके परिवार ने नगर थाने में दो आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर, एक कांस्टेबल और कई अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों को निलंबित कर दिया है। संजय सोनकर के भाई राजू सोनकर ने आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह 11:30 बजे…
Read Moreघर से निकली किशोरी की धारदार हथियार से गला रेत कर दी गई हत्या
प्रयागराज: संगम नगरी में दिनदहाड़े एक खौफनाक वारदात हुई। घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव में गुरुवार सुबह एक 15 वर्षीय किशोरी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे शौच के लिए घर से निकली किशोरी कुछ घंटे बाद घर से थोड़ी दूर एक खेत में खून से लथपथ मिली। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और पुलिस की…
Read Moreबिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन से टकराई मालगाड़ी, हादसे में चार यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बिलासपुर : बिलासपुर के लालखदान में हावड़ा रूट पर एक मेमू ट्रेन और एक मालगाड़ी की भीषण टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। कई डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे और स्थानीय बचाव दल राहत कार्य में लगे हुए हैं। रेल परिचालन रोक दिया गया है, और कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है या रद्द कर दिया गया है। दुर्घटना की जाँच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। बिलासपुर रेल मंडल के लालखदान क्षेत्र में…
Read Moreसिंचाई विभाग की बड़ी कार्रवाई, इंदिरा कॉलोनी में सेंकड़ों घरों पर चलेगा बाबा का बुलडोजर, घर से बेघर होंगे सेंकड़ों परिवार
सहारनपुर : सहारनपुर के कस्बा बेहट की इंदिरा कॉलोनी में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। सिंचाई विभाग के अधिकारी पुलिस और प्रशासनिक टीम ने कॉलोनी के सेंकड़ों घरों को न सिर्फ अवैध घोषित किया है बल्कि घरों को ध्वस्त करने की तैयारी कर ली है। इतना ही नहीं कई घरों को चिन्हित कर क्रॉस के निशान लगा दिए हैं। हालांकि 70 परिवारों ने हाइकोर्ट से स्टे ले लिया है। जिससे उन परिवारों को थोड़ी राहत मिली है लेकिन बाकी घरों को चिन्हित कर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।…
Read Moreनशा तस्करों के ख़िलाफ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 1 करोड़ 8 लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने नशा तस्करों के ख़िलाफ़ बड़ी कार्यवाई की है। पुलिस ने 543 ग्राम उच्च गुणवत्ता की स्मैक बरामद की है। थाना गंगोह पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकडी गई स्मैक की कीमत 1 करोड़ 8 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार स्मैक तस्कर थाना कैराना इलाके के गांव तितरवाडा का रहने वाला है जो बरेली से स्मैक लाया था और कमिशन पर सहारनपुर में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता था। पुलिस ने तस्कर का मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू…
Read Moreसरदार पटेल की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “देश की अखंडता से किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी”
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में “भारत रत्न” सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “रन फॉर यूनिटी” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश की अखंडता से किसी भी तरह की छेड़छाड़ अस्वीकार्य है। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 से राष्ट्र-निर्माताओं के सम्मान की परंपरा स्थापित हुई है। युवाओं में…
Read Moreडॉ. संजय निषाद ने बिहार में एनडीए की सरकार बनने का दावा करते हुए अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी पर जमकर भड़ास निकाली और कहा, “कांग्रेस को अपनी गलती माननी होगी”
सहारनपुर : शुक्रवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मत्स्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद सहारनपुर पहुँचे। उन्होंने सर्किट हाउस सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और मत्स्य पालकों को हर संभव सब्सिडी देने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की आलोचना की और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को नसीहत भी दी। सपा नेता आजम खान के बयान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजम खान खुद मुस्लिम धर्म पर सवाल उठा रहे हैं। बिहार चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार…
Read Moreपंचायत चुनाव से पहले कैराना से देसी तमंचों का बड़ा जखीरा किया बरामद
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली ज़िले में पुलिस ने पंचायत चुनाव से पहले कैराना के एक घर से देसी तमंचों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में तैयार और अधूरे देसी तमंचे और बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। शामली के एसपी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि कैराना थाना क्षेत्र के इकबालपुरी मोहल्ले में एक घर में तमंचा बनाने की फैक्ट्री…
Read Moreबीमा पॉलिसी के क्लेम की रकम हड़पने के लिए माँ ने की अपने बेटे की हत्या
कानपुर देहात : जिले के बरौर थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय प्रदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने मां समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मां ने बीमा पॉलिसी के क्लेम की रकम हड़पने के लिए अपने बेटे की हत्या की थी। तीनों ने हत्या को दुर्घटना बताने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अंगदपुर निवासी 23 वर्षीय प्रदीप उर्फ सूखा का शव रविवार रात कानपुर-इटावा हाईवे पर बरामद हुआ। परिजनों ने गांव…
Read More