शाकंभरी देवी में चल रही योजनाओं का सीएम योगी ने किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश 

CM Yogi is visiting Saharanpur, CM Yogi's Visit to Saharanpur, Siddhapeeth Shakumbhari Devi, CM Yogi News, Chief Minister Yogi Adityanath

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शनिवार को सहारनपुर के सिद्धपीठ शाकम्भरी देवी पहुंचे। जहां उन्होंने माँ शाकम्भरी देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों की कुशलता की कामना की। इसके बाद सीएम योगी ने शाकम्भरी देवी क्षेत्र में चल रही पर्यटन योजनाओं के साथ सेतु निगम (ब्रिज कॉर्पोरेशन) द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम योगी ने निर्माणाधीन 75 करोड़ की योजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हरियाणा के कैथल जिले के गांव सांगल गए थे। कैथल में आयोजित कार्यक्रम से सीएम योगी सीधे शाकम्भरी देवी पहुंचे। सीएम योगी को 2 :25 पर शाकम्भरी देवी पहुंचना था लेकिन देरी  होने की वजह से 3 :45 बजे नागल माफ़ी में बनाये गए हैलीपैड पर उतरे। जिसके बाद सीएम योगी का काफिला शाकंभरी देवी के लिए निकल पड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले माँ शाकम्भरी देवी  के दर्शन कर पूजा अर्चना की। भूरादेव मंदिर से ठीक पहले स्थित नागल माफी गांव में पर्यटन विभाग की 12 परियोजनाओं पर वर्तमान में काम चल रहा है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पर्यटन विभाग की परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और अधिकारियों से फीडबैक लिया। सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने शाकुंभरी क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की हुई थी। चप्पे चप्पे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया हुआ था।

आपको बता कि सीएम योगी दोपहर 2 : 25 बजे गांव नागलमाफी में बनाए गए हैलीपैड पर आना था लेकिन वे 3 :45 बजे यानी तय समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे। जैसे ही सीएम योगी का हेलीकॉप्टर नगलमाफी में बने अस्थाई हेलीपैड पर उतरा तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। सीएम योगी कार से माँ शाकम्भरी देवी पर्यटन कॉरीडोर परियोजनान्तर्गत निर्माणाधीन सोविनयर शॉप पर पहुंचें। जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ निरिक्षण किया और अधिकारीयों को कार्य में तेजी लाने के आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद सीएम ने निर्माणाधीन टी.एफ.सी. (टूरिस्ट फैसिलीटेशन सेण्टर) स्थल, टी.एफ.सी. एवं मल्टीलेवल पार्किंग और निर्माणाधीन टी.एफ.सी. टूरिस्ट फैसिलीटेशन सेण्टर का स्थलीय निरीक्षण किया और योजना को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं के प्रस्तुतीकरण एवं चैत्र नवरात्रि मेले की समीक्षा की और मेले को सकुशल संपन्न कराने को कहा। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के बाद सीएम योगी ने हेलिकोप्टर से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे जहां से वे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवि शंकर ने बताया कि सिद्धपीठ के आसपास लगभग 75 करोड़ की लागत वाली निर्माण परियोजनाएं चल रही हैं। इन परियोजनाओं के संबंध में, टूरिज्म फैसिलिटेशन सेंटर पर 65%, मल्टी-लेवल कार पार्किंग पर 30% और साइनेज लगाने का 25% काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा, टॉयलेट ब्लॉक और पब्लिक यादगार दुकानों पर 100% काम पूरा हो गया है। साथ ही, शाकुंभरी देवी तीर्थ मार्ग को मज़बूत करने का 85% काम, शाकुंभरी द्वार परिसर का 70% काम और तीर्थ मार्ग पर लाइटिंग सिस्टम का 80% काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा सेतु निगम विभाग द्वारा भूरादेव से सिद्धपीठ तक बनाए जा रहे एलिवेटेड ब्रिज और अप्रोच रोड का निर्माण कार्य भी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts