AI समिट और विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी
बृजेश पाठक ने कहा कि दिल्ली में आयोजित AI समिट में दुनिया भर के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। ऐसे समय में कांग्रेस सदस्यों द्वारा बिना कपड़ों के विरोध प्रदर्शन करना देश के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां भारत की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं।
‘विदेशी प्रोपेगैंडा’ फैलाने का आरोप
डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी झूठ बोलकर देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं और विदेशी प्लेटफॉर्म पर भारत की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “सूरज पर थूकने से अपना ही चेहरा खराब होता है।”
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत आर्थिक क्षेत्र में लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है, लेकिन कांग्रेस देश का अपमान करने में लगी है। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव को एक ही सिक्के के दो पहलू करार दिया। डिप्टी सीएम के इन बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

