बुजुर्ग शिक्षक ने बालिका के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, वीडियो वायरल होने पर पोक्सो तहत मुकदमा दर्ज

Elderly teacher tried to rape a girl

सहारनपुर : सहारनपुर थाना फतेहपुर इलाके के कस्बा छुटमलपुर में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक का शर्मसार करने वाला कारनामा सामने आया है। जहां रिटायर्ड शिक्षक ने 11 वर्षीय बालिका के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बुजुर्ग बालिका को गोद में उठाकर आटा चक्की के अंदर ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। जबकि बालिका खुद को बचाने के लिए चक्की के नीचे छिप गई और शोर मचाकर लोगों को बुला लिया। जिसके बाद मौकेपर पहुंचे लोगों ने बुजुर्ग को रंगेहाथ पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर डाली। इतना ही नहीं चक्की के बाहर खड़े एक युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया।

परिजनों ने बताया कि आरोपी सेवानिवृत्त शिक्षक है और कस्बे में आटा चक्की लगाई हुई है। आरोप है कि बुजुर्ग ने रविवार को बालिका को झाड़ू लगाने के बहाने बुलाया था। बालिका की मां ने बताया कि मेरी 11 साल की बेटी रविवार शाम करीब 7 बजे अलालपुर रोड स्थित डेयरी से दूध लेने गई थी। रास्ते में छुटमलपुर मोहल्ले में रहने वाले अजमेर सिंह ने मेरी बेटी को झाड़ू लगाने के बहाने आटा चक्की में बुला लिया। जहां बुजुर्ग ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। आसपास के लोगों के पहुँचने पर बालिका को छोड़ दिया गया लेकिन विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी।

वीडियो में भी साफ दिख रहा है कि नाबालिग एक बोरे पर बैठी है। वहाँ पहुँचते ही आरोपी अजमेर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगता है। वह उसे गोद में उठाकर अंदर ले जाता है। जबकि बालिका उसका विरोध करती है। आस-पास के लोगों ने बताया कि विरोध करते हुए वह चीखने-चिल्लाने लगी। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुँच गए। लोगों को देखकर आरोपी अजमेर नाबालिग को छोड़कर बाहर आ गया। नाबालिग अपनी जान बचाने के लिए चक्की के नीचे छिप गई थी।

जिसके बाद लोगों ने आरोपी बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी। भीड़ का गुस्सा देखकर आरोपी मौका पाकर वहाँ से भाग निकला। नाबालिग की माँ अपनी बेटी को लेकर थाने पहुँची और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ मनोज यादव ने बताया कि वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो करीब 2 मिनट 25 सेकंड का है। पीड़िता की माँ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts