सहारनपुर : सहारनपुर के सदर बाजार थाना पुलिस ने फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट बरामद की हैं। पकडे गए लोगों का गिरोह सहारनपुर में ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में शक्रिय होकर काम कर रहा था। गिरोह के लोग सोशल मिडिया पर ग्रुप बनाकर स्कूल-कॉलेजों में दाखिला दिलाने के नाम पर बेरोजगार और भोले-भाले लोगों के लिए फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट तैयार कर रहे थे। साजिश के तहत ये लोग बिना कोई परीक्षा दिए बच्चों से मोटी रकम लेकर उनसे फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट दे देते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथी जो लखनऊ, दिल्ली, मेरठ, नागालैंड, उत्तराखंड आदि जगहों पर फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट तैयार करके उन्हें देते थे।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पुलिस को फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट बनाने वाले गिरोह की शिकायत मिल रही थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना सदर बाजार पुलिस ने फर्जी डिग्री गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए योजना बना ली। योजना के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों पर्वत कुमार, रिंकू कुमार, सिद्धार्थ शंकर, जसवीर सिंह और अक्षय देव को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ने बताया कि गोविंद नगर निवासी अश्विनी कुमार पुत्र कुंवर सिंह ने सदर बाजार थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी।

शिकायत में अश्वनी कुमार ने बताया था कि रिंकू कुमार और जसवीर सिंह ने फर्जी मार्कशीट और डिग्री दिलाने के नाम पर उनसे 70,000 रुपये की ठगी की है। एसएसपी ने गिरोह को पकड़ने के लिए टीमें गठित कीं। टीम ने महज 12 घंटे में पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गिरोह में 100 से ज्यादा लोग शामिल हैं। जो देश के फैले हुए हैं। ये लोग ग्रुप बनाकर स्कूल-कॉलेजों में दाखिला दिलाने के नाम पर बेरोजगार और भोले-भाले लोगों को फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट तैयार कर रहे थे। एक साजिश के तहत ये लोग बिना कोई परीक्षा दिए बच्चों से मोटी रकम लेकर उनसे फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट तैयार करते थे।
आरोपियों के अन्य साथी जो लखनऊ, दिल्ली, मेरठ, नागालैंड, उत्तराखंड आदि जगहों पर थे, फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट तैयार करके उन्हें देते थे। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ये लोग भोले-भाले बच्चों को फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम ऐंठते थे। पुलिस ने इन पांचों डिप्टी कमिश्नरों को गिरफ्तार कर लिया है और इस गिरोह के अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने इनके कब्जे से 240 फर्जी डिग्रियां, 4 लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है। कार्रवाई करते हुए बिलाल और इन सभी को आज जेल भेजा जा रहा है।