अपहरण ;सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी और डॉक्टर पति अशोक जायसवाल को 12 घंटे के अंदर बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया

गोरखपुर: गोरखपुर पुलिस ने सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी और डॉक्टर पति अशोक जायसवाल को 12 घंटे के अंदर बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया। इस दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों ने सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी को छोड़ने के लिए एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।

सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी और आयुष्मान अस्पताल (पादरी बाजार) के मालिक अशोक जायसवाल शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। हर दिन की तरह वह सुबह 5:30 बजे रेलवे स्टेडियम में तैराकी करने गए थे, लेकिन सुबह 9 बजे तक घर नहीं लौटे। इसके बाद पत्नी डॉ. सुषमा जायसवाल के पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। जिसमें अपहरणकर्ताओं ने अशोक का अपहरण करने की बात कही और एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। इस दौरान बदमाशों ने अशोक से फोन पर बात भी कराई। इसके बाद परिजनों ने शाहपुर थाने को सूचना दी। डॉ. सुषमा जायसवाल बस्ती जिले में तैनात हैं।

एसपी सिटी अभिनव त्यागी के मुताबिक, मामला संज्ञान में आते ही जांच शुरू कर दी गई। सर्विलांस टीम की मदद से रेलवे स्टेडियम रूट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। व्हाट्सएप नंबर की आईपी ट्रेसिंग और कॉल डिटेल की भी जांच की गई। जांच में शुरुआत में मामला किसी लेन-देन या विवाद से जुड़ा लग रहा था, लेकिन गहन जांच के बाद मामला फिरौती का निकला। गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं ने बताया कि अशोक जायसवाल के पास काफी पैसा है। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं और उनका एक अस्पताल भी है। इसलिए उन्होंने उसका अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाई थी।

एसपी सिटी के मुताबिक, बेलघाट थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी करुणेश दुबे, सिकरीगंज थाना क्षेत्र निवासी श्याम सुंदर उर्फ गुड्डू यादव और बलुआ गांव निवासी जनार्दन गोंड अपहरण में शामिल थे। बदमाशों ने कौवाबाग अंडरपास के नीचे से अशोक जायसवाल का अपहरण किया और बाद में उसे संत कबीर नगर, आजमगढ़ की ओर ले गए। पुलिस को गुमराह करने के लिए वे अशोक से बार-बार घर फोन करवाते रहे और मामले को आपसी विवाद से जोड़ रहे थे। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के चलते सभी पकड़े गए।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts