देहरादून-सहारनपुर नई रेल लाइन के सर्वेक्षण कार्य को मिलेगी गति, 81 किलोमीटर रेल मार्ग का निर्माण शीघ्र

Dehradun Saharanpur new railway line

सहारनपुर : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेलवे तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देहरादून-सहारनपुर रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर से देहरादून वाया शाकुंभरी देवी मार्ग पर प्रस्तावित 81 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन के सर्वेक्षण कार्य को मंजूरी मिल गई है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। यह जानकारी राज्यसभा में पूछे गए प्रश्न संख्या 739 के उत्तर में दी गई।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय रेलवे में परियोजनाओं की स्वीकृति एक सतत एवं गतिशील प्रक्रिया है, जो लाभप्रदता, यातायात पूर्वानुमान, अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी, मिसिंग लिंक, वैकल्पिक मार्ग, व्यस्त या अतिभारित लाइनों की क्षमता वृद्धि और सामाजिक-आर्थिक पहलुओं के आधार पर की जाती है। इसके साथ ही, वर्तमान में चल रही परियोजनाओं की प्रतिबद्धताओं, कुल उपलब्ध वित्तीय संसाधनों और अन्य प्राथमिकताओं को भी ध्यान में रखा जाता है। सहारनपुर से देहरादून वाया शाकुंभरी देवी मार्ग प्रस्तावित 81 किलोमीटर लम्बी नई रेलवे लाइन के लिए सर्वेक्षण कार्य को मंजूरी दी गई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts