टोल टैक्स बचाना कार सवारों को पड़ा महंगा, अंडरपास में भरे पानी के बीच फंसी कार, डायल 112 ने बचाई जान 

Trying to save on toll tax proved costly for car occupants

सहारनपुर : बेमौसम हुई बारिश से जहां ठिठुरन बढ़ी है वहीं रेलवे फाटकों पर बने अंडरपास राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। ताज़ा मामला सहारनपुर के थाना सरसावा इलाके के गाँव भिक्कनपुर रेलवे अंडरपास का हैं जहां वीरवार को जलभराव के कारण हरियाणा से सहारनपुर आ रही एक कार पानी में फंस गई। कार पानी के बीच करीब 20 मिनट तक फंसी रही। कार में सवार यात्री बाहर नहीं निकल पाए। जिसके चलते कार सवारों की सांसे अटकी रही।

कार सवारों ने डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। आनन फानन में डायल 112 पीआरवी यूपी 32 डीजी 5986 पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रस्से और ट्रैक्टर की मदद से कार को बाहर निकाला। चालक दीक्षित बंसल ने बताया कि टोल से बचने के लिए शॉर्टकट रास्ता लिया था।

आपको बता दें कि सहारनपुर में टोल टैक्स बचाना कार सवारों को मंहगा पड़ गया। सरसावा टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के चक्कर में हरियाणा से सहारनपुर आ रही कार भिक्कनपुर अंडरपास के नीचे से निकल रही थी। मंगलवार को हुई बारिश के चलते अंडरपास के निचे पानी भरा हुआ था। जिसके चलते सहारनपुर निवासी दीक्षित बसंल की कार अंडरपास में भरे पानी के बीच फंस गई। कार न तो आगे जा सकी और ना ही पीछे हट पाई।
दीक्षित की कार पानी के बीच में ही बंद हो गई। अंडरपास के अंदर बारिश का पानी इतना ज्यादा था कि कार सवार निचे भी नहीं उतर पाए। जिसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने डायल 112 पर फोन कर सुचना दी। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 कर्मियों ने ट्रेक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को पानी से बाहर निकाला। जिसके बाद कार सवारों ने राहत की सांस ली।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts