सहारनपुर को उड़ता पंजाब बनाने की कोशिश नाकाम, 1 करोड़ 40 हज़ार की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Drug smuggler arrested in Saharanpur

सहारनपुर : पुलिस ने सहारनपुर को उड़ता पंजाब बनाने की कोशिश को नाकाम किया है। थाना गंगोह पुलिस ने करोड़ों की अवैध स्मैक के साथ नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नशा तस्कर के पास से 502 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक की कीमत एक करोड़ 40 हजार रुपये बताई जा रही है। नशा तस्कर स्मैक को जनपद के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने की फिराक में था।

सीओ गंगोह अशोक सिसौदिया ने बताया कि सहारनपुर पुलिस मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लगातार कार्रवाई कर रही है। “ऑपरेशन सवेरा” “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। थाना गंगोह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 1 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त साहिब पुत्र जुल्फिकार निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर को गंगोह बाईपास रोड विद्यार्थी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

साहिब तस्कर के कब्जे से 502 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुयी । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गंगोह में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकडा गए साहिब और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

पुलिस के मुताबिक साहिब स्मैक को फुटकर तस्करों को सप्लाई करने जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने साहिब नाम के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 502 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पकडी गई स्मैक की कीमत अन्तराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 40 हजार रुपये आंकी जा रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts