छठे दिन अमरोहा के 960 अभ्यर्थियों ने झोंकी ताकत, अग्निवीर भर्ती की दौड़ परीक्षा में 810 ने मारी बाजी

छठे दिन अमरोहा के 960 अभ्यर्थियों ने झोंकी ताकत, अग्निवीर भर्ती की दौड़ परीक्षा में 810 ने मारी बाजी
सहारनपुर : सहारनपुर के डॉ. भीम राव अंबेडकर स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है। रैली के छठे दिन अमरोहा के अभ्यर्थियों ने जोर आजमाइश की। शनिवार को अमरोहा जनपद की अमरोहा, हसनपुर एवं नौगावां सादात तहसील के अभ्यर्थियों ने उत्साह और जोश के साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों ने सेना में भर्ती होने के अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। अमरोहा से आये 810 अभयर्थियों ने दौड़ निर्धारित समय में पूरी कर अगले चरण में जगह बनाई है।
सैन्य अधिकारियों की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अमरोहा जिले की तीनों तहसीलों से कुल 1,045 अभ्यर्थियों को दौड़ परीक्षा के लिए बुलाया गया था। जिनमें से 960 अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर उपस्थित हुए। निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच 810 अभ्यर्थियों ने रनिंग परीक्षा सफलतापूर्वक पास की, जबकि 150 अभ्यर्थी निर्धारित मानकों को पूरा नहीं कर सके। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। वहीं असफल अभ्यर्थियों को अगले अवसर के लिए और बेहतर तैयारी करने की सलाह दी गई।
अग्निवीर भर्ती रैली में अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन और फिटनेस को परखा जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित सैन्य मानकों और नियमों के अनुसार पूरा कराया जा रहा है। अधिकारियों और भर्ती टीम की निगरानी में अभ्यर्थियों की परीक्षा संपन्न हुई। अमरोहा, हसनपुर और नौगावां सादात तहसील से बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने से भर्ती रैली को लेकर अभ्यर्थियों में सेना में जाने का जुनून दिखाई दिया। रनिंग परीक्षा में सफल 810 अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की ओर बढ़ेंगे। भर्ती रैली में सफल होने वाले युवाओं को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए निर्धारित मानकों को पूरा करना होगा।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts