स्वास्थ्य विभाग में गजब का फर्जीवाड़ा, एक ही नाम पर 6 अलग-अलग जिलों में 6 लोग नौकरी करते मिले

लखनऊ : स्वास्थ्य विभाग में एक हैरान कर देने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक ही नाम से 6 अलग-अलग जिलों में 6 लोग नौकरी करते पाए गए। हालाँकि, सभी का आधार कार्ड नंबर अलग-अलग है। सभी के पिता का नाम एक ही है। और ये सभी 2016 से वेतन ले रहे हैं। इसका खुलासा आरटीआई के ज़रिए हुआ, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अब तक पता चला है कि कुल 6 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग में एक्स-रे टेक्नीशियन के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी दस्तावेज जमा…

Read More

कुरुक्षेत्र में बदमाशों से हुई मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी पुलिस की गोली

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गाँव बिशनगढ़ में सीआईए की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम एक सूचना के आधार पर वहाँ पहुँची थी। तभी दो बदमाश बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर आते दिखाई दिए और जैसे ही पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा, उन्होंने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में उन पर फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। फिलहाल, पुलिस दोनों को कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल ले आई है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।…

Read More

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों से की बातचीत, जल्द ही राज्य में स्थिति हो जाएगी सामान्य

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों से बातचीत की। सीएम ने कहा कि जलभराव की आपदा में सत्ता पक्ष, विपक्ष और आम जनता को धैर्य के साथ मिलकर सेवा करने की जरूरत है। ताकि सभी मिलकर इस आपदा से निजात पा सकें। उन्होंने कहा कि पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। अन्य समस्याएं भी कम हो रही हैं। पहाड़ों से आई बाढ़ ने राज्य के लगभग 3 हजार गांवों को प्रभावित किया है। इन गांवों में फसल और…

Read More

दो महीने के नवजात शिशु को उठा ले गया बंदर, पानी की टंकी में बच्चे का मिला शव, पूरे गाँव में छा गया मातम

सीतापुर : एक बंदर चारपाई पर सो रहे दो महीने के नवजात शिशु को उठा ले गया। बाद में जब खोजबीन की गई तो छत पर रखी पानी की टंकी में बच्चे का शव मिला। बच्चे का शव देखकर माता-पिता दहाड़ मारकर रोने लगे। वहीं, पूरे गाँव में मातम छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर परिवार से जानकारी ली। यह घटना सीतापुर जिले के मछेरहटा थाना क्षेत्र के सूरजपुर गाँव की है। जानकारी के अनुसार, सूरजपुर गाँव निवासी अनुज कुमार खेतीबाड़ी का काम करते हैं। उनकी पत्नी सविता गृहिणी…

Read More

चोरी का गेहूं बेचने से रोकने पर बड़े भाई ने छोटी बहन की बेरहमी से कर दी हत्या, अब जेल में कटेगी जिंदगी

अमरोहा : चोरी का गेहूं बेचने से रोकने पर बड़े भाई ने छोटी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। बुधवार को हुई इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। जिले के एएसपी, सीओ और थाना प्रभारी समेत फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना अमरोहा जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र के अर्कपुर गांव की है।…

Read More

सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव यमुना नदी में मिला, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज : यमुना नदी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंजीनियर एक सितंबर को घर से निकला था। इसके बाद वह लापता हो गया था। परिजनों के मुताबिक, वह शादी न होने से परेशान था। युवक की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। थाना कीडगंज क्षेत्र निवासी विवेक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वह छात्रों को ऑनलाइन ट्रेनिंग देता था। इसके अलावा वह विदेश यात्राओं पर भी जाता रहता था।…

Read More

प्रयागराज में मासूम बच्चियों से बलात्कार की दो अलग-अलग घटनाएं, मुकदमा दायर कर मामले की जांच शुरू

प्रयागराज : यूपी के प्रयागराज में मासूम बच्चियों से बलात्कार की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस दोनों मामलों के आरोपियों को थाने ले आई है। एक आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पहली घटना बहरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां एक 45 वर्षीय दुकानदार ने 6 साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर दुकान के अंदर ले गया, फिर बच्ची के साथ जबरन बलात्कार किया। आरोपी ने बच्ची से कहा कि किसी को मत बताना, वरना वह उसे जान से मार…

Read More

धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के सरगना समेत आठ लोग गिरफ्तार, जानिए कैसे करते धर्मातरण

आगरा : शाहगंज केदार नगर स्थित एक घर में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह के सरगना समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का सरगना राजकुमार लालवानी है, जिसने पहले खुद धर्म परिवर्तन किया और बाद में बीमारी से राहत, नौकरी का लालच और आर्थिक मदद का लालच देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराना शुरू कर दिया।…

Read More

एक व्यक्ति को अचानक आया हार्ट अटैक, चौकी इंचार्ज ने सीपीआर देकर बचाई जान

कानपुर : मंगलवार को मूलगंज चौराहे पर सवारी गाड़ी का इंतज़ार कर रहे एक व्यक्ति को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। वहाँ मौजूद बकर मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज रोहित तोमर ने सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। इस काम में एक राहगीर ने भी मदद की। इस घटना के बाद लोग और पुलिस विभाग के लोग रोहित तोमर की खूब तारीफ़ कर रहे हैं। चौकी इंचार्ज द्वारा सीपीआर दिए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि मंगलवार दोपहर बकर मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज…

Read More

अचानक पुलिस के पहुंचने से तालाब किनारे ताश खेल रहे लोगों में मची भगदड़, डर कर तालाब में कूदे युवक की डूबने से मौत

झांसी : बबीना थाना क्षेत्र के खैलार गांव में सोमवार शाम अचानक पुलिस के पहुंचने से तालाब किनारे ताश खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान एक युवक तालाब में कूद गया और डूब गया। गोताखोरों की मदद से मंगलवार सुबह युवक का शव बरामद किया गया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई है। इस मामले में भेल चौकी प्रभारी और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बबीना थाना क्षेत्र के खैलार…

Read More