लखनऊ : राज्य सरकार बच्चों में कुपोषण को दूर करने और पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए संभव अभियान 5.0 चला रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य 5 वर्ष तक के बच्चों में गंभीर कुपोषण की पहचान करना, उन्हें चिकित्सा उपचार प्रदान करना और बौनेपन की दर को कम करना है। यह पहल बच्चों और महिलाओं के शारीरिक और मानसिक विकास को सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि 7 जुलाई को योगी सरकार ने संभव अभियान…
Read MoreTag: CM Yogi Adityanath
छांगुर बाबा की करतूतें, 20 हजार शागिर्द 40 देशो में में पैठ का देता था रौब, कलमा पढ़ने के साथ करता था ये काम
बलरामपुर : बलरामपुर के छांगुर की करतूतें अब एक-एक करके सामने आ रही हैं। अपना प्रभाव जमाने के लिए वह 40 देशों में अपनी मौजूदगी का दावा करता था। इतना ही नहीं, वह 20 हज़ार से ज़्यादा शिष्य होने का भी दंभ भरता था। अपनी ताकत दिखाने के लिए वह फ़र्ज़ी मुक़दमे दर्ज कराने और लोगों को धमकाने से भी नहीं हिचकिचाता था। छांगुर ने युवतियों की एक टीम भी बना रखी थी, जो किसी पर भी बलात्कार के आरोप में मुक़दमा दर्ज करा देती थी। छांगुर बेखौफ होकर प्रशासनिक मशीनरी…
Read Moreउत्तर प्रदेश आज भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनने की ओर अग्रसर है – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में रोजगार आर्थिक विकास , सृजन, और छवि निर्माण हेतु नियोजन विभाग के अंतर्गत नवगठित आर्थिक सलाहकार समूह से मुलाकात की। इस समूह में एमएसएमई,कृषि, शिक्षा, सेमीकंडक्टर, स्टार्टअप जैसे अन्य क्षेत्रों में कार्यरत देश के विषय विशेषज्ञ शामिल हैं। इस दौरान समूह ने मुख्यमंत्री योगी को अपने कुछ सुझाव दिए। समूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समूह से प्राप्त सुझावों का स्वागत है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज भारत की अर्थव्यवस्था…
Read Moreअब बायोमेट्रिक हाजिरी के बाद ही होगी शादी, ताकि हर वास्तविक पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सके
लखनऊ : आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों की शादी में मदद करने के उद्देश्य से योगी सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनकल्याणकारी बनाया है। इस योजना के तहत इस वर्ष एक लाख से अधिक जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना को सख्त निगरानी और तकनीकी माध्यमों से जोड़कर लाभार्थियों तक पहुंचने की व्यापक रणनीति बनाई गई है। इसके साथ ही बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य कर दिया गया है। योजना में आर्थिक सहायता राशि दोगुनी करने के…
Read Moreयूपी में दुग्ध उत्पादकों की आय बढ़ाने का मसौदा तैयार, योगी सरकार का अहम समझौता, 3 डेयरी प्लांट को मिलेगा बड़ा लाभ
लखनऊ : पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कानपुर, गोरखपुर, कन्नौज में राज्य सहकारी डेयरी संघ के तीन डेयरी प्लांट और अंबेडकरनगर में बने पशु आहार कारखाने के संचालन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) को दी गई। एनडीडीबी के संचालन में इन इकाइयों में तकनीकी सुधार, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन होगा। इससे प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान, अच्छा मूल्य और निरंतर बाजार की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद एनडीडीबी के चेयरमैन…
Read More