सहारनपुर : पुलिस ने सहारनपुर से लखनऊ तक हड़कंप मचा देने वाली डायमंड शोरूम से हुई चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस की पांच टीमों ने तीन महिलाओं समेत पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 3 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और 45,100 रुपये नगद बरामद किए हैं। करोड़ों की चोरी को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी इरशाद उर्फ काला उत्तराखंड के रुड़की का रहने वाला है। जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 27 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।…
Read More