कानपुर : अलंकार अग्निहोत्री शनिवार को कानपुर में अपने घर पहुंचे। उनका मालाओं और समर्थन के नारों के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद वह अपने परिवार से मिले। मीडिया से रूबरू होते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी ने देश पर राज किया और देश की दौलत अपने देश ले गई, उसी तरह अब एक “वेस्ट इंडिया कंपनी” राज कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके CEO हैं और अमित शाह इसके MD हैं। उन्होंने…
Read MoreTag: NPRBHARAT.COM
कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई, माफिया की 6 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त, शुभम को ढूंढने के लिए छापेमारी तेज़
वाराणसी : शनिवार को पुलिस ने अवैध कोडीन कफ सिरप मामले में आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने गाड़ियों और बैंक खातों समेत ₹6 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति ज़ब्त की है। यह कार्रवाई शहर के अलग-अलग हिस्सों में की जा रही है। सोनभद्र से वाराणसी आए SIT इंचार्ज प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक लगभग ₹6 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त की गई है। इसमें शिवपुर भरलाई में अचल संपत्ति, जगदीशपुर पिंद्रा में पांच प्रॉपर्टी और मेहरौली में एक प्रॉपर्टी शामिल है। इस प्रॉपर्टी की…
Read Moreशंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर बरसी साध्वी प्राची, बोली- द्वेष की भावना छोड़ साधना पर ध्यान दें शंकराचार्य, राष्ट्रीय पशु घोषित हो गाय
सहारनपुर : 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएम योगी के शंकराचार्य से शंकराचार्य होने के प्रमाण मांगने के बाद माघ मेला छोड़ दिया है वहीं सीएम योगी से योगी होने के प्रमाण मांग लिये हैं। इतना ही नहीं इसके लिए 40 दिन का अल्टीमेटम दिया है। शंकराचार्य और सीएम योगी के बीच हुए विवाद को लेकर सहारनपुर पहुंची साध्वी प्राची ने न सिर्फ शंकराचार्य को शांत होने की अपील की ब्लकि विवाद को शंकराचार्य की…
Read Moreशंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे देवबंदी उलेमा, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की कर दी मांग
सहारनपुर : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम योगी से गाय को उत्तर प्रदेश में राजकीय पशु का दर्जा देने की मांग की है। इसके लिए शंकराचार्य ने 40 दिन का अल्टीमेटम देते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों के साथ धार्मिक क्षेत्रों मे हलचल मच गई है। इस्लामिक धर्म गुरु भी गाय प्रकरण को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ आ गए हैं। देवबंदी उलेमाओं ने शंकराचार्य की इस मांग का खुले शब्दों मे समर्थन किया है बल्कि गाय को राजकीय पशु के साथ साथ राष्ट्रीय पशु…
Read Moreलड़की ने सुसाइड किया, गांव के लड़के पर रेप का आरोप लगाया; मेरठ पुलिस ने किया अरेस्ट
मेरठ: जिले के बहसूमा थाना इलाके में एक युवती ने सुसाइड कर लिया है। मृतका के परिवार ने उसी गांव के एक युवक पर रेप का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। SSP डॉ. विपिन टाडा ने बताया कि पूरी जांच के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के भाई ने गैंग रेप का गंभीर आरोप लगाया था और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल…
Read MoreBJP MLA और मंत्री में झड़प; सैकड़ों गांव के मुखियाओं ने दूसरे नेताओं के साथ मिलकर स्वतंत्र देव का रास्ता रोक दिया
महोबा: जिले में शुक्रवार को उस समय राजनीतिक और प्रशासनिक उथल-पुथल तेज हो गई, जब युवा उद्घोष कार्यक्रम से लौट रहे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफिले को BJP MLA बृजभूषण राजपूत ने बीच रास्ते में रोक दिया। रामश्री कॉलेज के पास बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और स्थानीय निवासी इलाके की समस्याओं का विरोध कर रहे थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। BJP MLA बृजभूषण राजपूत ने कहा कि ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी, जबकि वह मंत्री को अपनी समस्याएं…
Read Moreसहारनपुर को उड़ता पंजाब बनाने की कोशिश नाकाम, 1 करोड़ 40 हज़ार की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
सहारनपुर : पुलिस ने सहारनपुर को उड़ता पंजाब बनाने की कोशिश को नाकाम किया है। थाना गंगोह पुलिस ने करोड़ों की अवैध स्मैक के साथ नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नशा तस्कर के पास से 502 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक की कीमत एक करोड़ 40 हजार रुपये बताई जा रही है। नशा तस्कर स्मैक को जनपद के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने की फिराक में था। सीओ गंगोह अशोक सिसौदिया ने बताया कि सहारनपुर पुलिस मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं…
Read Moreटोल टैक्स बचाना कार सवारों को पड़ा महंगा, अंडरपास में भरे पानी के बीच फंसी कार, डायल 112 ने बचाई जान
सहारनपुर : बेमौसम हुई बारिश से जहां ठिठुरन बढ़ी है वहीं रेलवे फाटकों पर बने अंडरपास राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। ताज़ा मामला सहारनपुर के थाना सरसावा इलाके के गाँव भिक्कनपुर रेलवे अंडरपास का हैं जहां वीरवार को जलभराव के कारण हरियाणा से सहारनपुर आ रही एक कार पानी में फंस गई। कार पानी के बीच करीब 20 मिनट तक फंसी रही। कार में सवार यात्री बाहर नहीं निकल पाए। जिसके चलते कार सवारों की सांसे अटकी रही। कार सवारों ने डायल 112 पर फोन कर घटना की…
Read Moreअयोध्या जेल से दो कैदी दीवार तोड़कर और फांदकर भागे, जेल सुपरिटेंडेंट समेत 7 कर्मचारी सस्पेंड
अयोध्या : अयोध्या के जेल प्रशासन में सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। दो कैदी दीवार तोड़कर जिला जेल से फरार हो गए हैं। इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। भागे हुए कैदियों की पहचान अमेठी के रहने वाले गोलू उर्फ सूरज अग्रहरि और सुल्तानपुर के रहने वाले शेर अली के रूप में हुई है। डीआईजी जेल एस.के. मैत्रिये मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है। इस बीच, गंभीर लापरवाही के आरोप में जेल सुपरिटेंडेंट समेत सात कर्मचारियों को तुरंत…
Read Moreबढ़ते जातीय विवाद को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर रोक लगाई
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के विवादित नियमों पर रोक लगा दी। इन नियमों से छात्रों में गुस्सा बढ़ रहा था। इन नियमों में OBC, SC और ST छात्रों के उत्पीड़न के खिलाफ कार्रवाई के प्रावधान थे, लेकिन सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए ऐसा कोई आश्वासन नहीं था। इन नियमों के खिलाफ एक याचिका दायर की गई थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि UGC के नियम अस्पष्ट हैं। इसका मतलब है कि 2012 के नियम फिलहाल लागू…
Read More