सहारनपुर : शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा सहारनपुर द्वारा एक खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों और सदस्यों ने डिप्लोमा इंजी. संघ लोक निर्माण विभाग देहरादून चौंक पर खिचड़ी वितरित की। खिचड़ी भोज कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर डा. प्रवीण कुमार ने किया। खिचडी भोज का कार्यक्रम में जनपद इकाई के साथ मंडल इकाई राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा किया गया। भोज कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में कार्यरत सभी केन्द्रीय एवं राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों को ज्वलन्त समस्याओं तथा पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन…
Read More