सहारनपुर : शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा सहारनपुर द्वारा एक खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों और सदस्यों ने डिप्लोमा इंजी. संघ लोक निर्माण विभाग देहरादून चौंक पर खिचड़ी वितरित की। खिचड़ी भोज कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर डा. प्रवीण कुमार ने किया। खिचडी भोज का कार्यक्रम में जनपद इकाई के साथ मंडल इकाई राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा किया गया।

भोज कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में कार्यरत सभी केन्द्रीय एवं राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों को ज्वलन्त समस्याओं तथा पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग द्वारा दी जाने वाली संस्तुतियों पर विचार किया गया। इसके आलावा मांगो की पूर्ति हेतु समन्वय कर आंदोलन करने पर सहमति बनाने पर विचार किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मण्डल मंत्री मीनाक्ष श्रीवास्तव, इं. सदीप गौर, इं, सुमन रानी, इं. सन्जू मिश्रा, मनविन्दर कौर, स्वाति यादव, अमरपाल सिंह, विमल चौहान, बी.पी. राबत अध्यक्ष एसओपीआर यूनियन, सुभाष चन्द्र त्यागी अध्यक्ष पेन्शनर कर्मचारी संघ, इं. एस. के. गर्ग, रजनीश शर्मा, इं प्रदीप गोयल, इं. सार्थक शर्मा विकास प्राधिकरण सहारनपुर, इं. सतेन्द्र पाल, महक सिंह पंवार, विपिन सैनी, विजेन्द्र कुमार, उपेन्द्र कुमार, विकास धारिया प्रदीप कुमार, इं. सजीव कुमार इं. प्रवीण कुमार, इं. गंभीर सिंह, ऋतूराज सिंह, इं राजवीर सिंह, कर्मसिंह, सतीश कुमार, इं जावेद अली, इं. सज्जाद अहमद, इं. सचिन पवार, सुनील डोभाल, डॉ. वीरेश्वर, डा. आर. एस. सेंगर समेत 250 कर्मचारियो-अधिकारीयों, शिक्षकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर सफल बनाया।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


