सहारनपुर : सहारनपुर के थाना नागल इलाके के गांव उमाही के पास ईंट भट्ठे पर शुक्रवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक ट्रेक्टर के निचे दब गया और उसकी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आनन फानन में भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने मौके पर पहुँच कर कड़ी मशक्कत के बाद चालक को ट्रेक्टर के निचे से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान गांव भलस्वा ईसापुर निवासी 23 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज विभागीय कार्यवाई शुरू कर दी है।
ट्रेक्टर के पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर पास में काम कर रहे मज़दूर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अमित को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से ईंट भट्ठे पर अफरा-तफरी मच गई। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि थाना नागल इलाके में ट्रेक्टर पलटने से चालक की मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शुरुआती जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक नट बाद्दी समुदाय का था और उसके परिवार में दो बेटियां हैं। जिनकी उम्र दो और चार साल है। अमित अपने परिवार का अकेला कमाने वाला था। इस हादसे से उसका परिवार सदमे में है।

