गृह अखिलेश के चलते विवाहित ने दो बच्चों समेत खाया जहर, इलाज के दौरान तीनों की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mother commits suicide with her children in Saharanpur
सहारनपुर : सहारनपुर जिले के थाना गागलहेड़ी इलाके में बलियाखेड़ी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक विवाहिता ने ग्रह क्लेश के चलते न सिर्फ जहर का सेवन कर लिया ब्लकि अपने दो बच्चों को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया। आनन-फानन में परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान विवाहिता और दोनों बच्चों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बाद विवाहिता के मायके वाले भी अस्पताल पहुंचे और पति और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुक़दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने आत्महत्या के लिए उकसाया है।

आपको बता दें कि थाना जनकपुरी इलाके के गांव मोहिद्दीनपुर गांव की 30 वर्षीय मनीता की शादी करीब नौ साल पहले गांव बलियाखेड़ी निवासी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन सही चल रहा था। इस बीच दोनों को एक बेटी नित्या 6 साल और एक बेटा कार्तिकेय 4 हुए। बताया जा रहा है कि गुरुवार को मनीता का अपने देवर, ननद और ससुर अतर सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।  विवाद इतना बढ़ ग़या कि मनीता ने यह खौफनाक कदम उठाना पड़ा।

गृह क्लेश के चलते मनीता ने पहले अपनी बेटी और बेटे को ज़हर खिलाया और उसके बाद खुद भी ज़हर का सेवन कर लिया। जहर के सेवन से उनकी हालत बिगड़ी तो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को गंभीर हालत में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि गृह क्लेश में एक महिला ने बच्चों समेत जहर का सेवन कर लिया। मनीता और उसकी बेटी नित्या की आधी रात के करीब इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटा कार्तिकेय गंभीर हालत में था और उसका इलाज चल रहा था। लेकिन करीब दो घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर मनीता के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मनीता को लगातार परेशान किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि घरेलू झगड़ों से तंग आकर उनकी बेटी और नाती-नातिन की जान चली गई। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिवार वालों की शिकायत के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जायेगी।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts