‘उत्तराखंड को दूसरा नेपाल न बनाओ’, किशाऊ बांध के विरोध में 20 गांवों के लोग सड़क पर

Opposition to Kishau Dam Project

विकासनगर (देहरादून) : उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर टौंस नदी पर प्रस्तावित किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। परियोजना के प्रस्तावित स्थल को लेकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के करीब 20 गांवों के ग्रामीणों ने क्वाणू गांव में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और चक्का जाम किया। ग्रामीणों ने साफ कहा कि उनका विरोध बांध परियोजना से नहीं, बल्कि उसके लिए चुने गए स्थल और प्रभावित गांवों की जमीन व विरासत को बचाने…

Read More

ईडी के नोटिस पर गले में मां की तस्वीर लेकर पहुंचे हरीश रावत, 2016 भर्ती मामले में पूछताछ

हरीश रावत ईडी पूछताछ

देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को 2016 की ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के देहरादून कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके गले में उनकी मां की तस्वीर थी। रावत ने ED कार्यालय पहुंचने से पहले सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें करीब दो दिन पहले नोटिस मिला था और एजेंसी ने पूछताछ के लिए उपस्थित होने के साथ कुछ दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा…

Read More

सैफई से जसवंतनगर तक सपा-कांग्रेस में बयानबाजी, शिवपाल बोले- कांग्रेस को नहीं मिलेगा एक भी वोट

UP Assembly Elections: Congress and SP

इटावा : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर शीर्ष स्तर पर भले ही साथ चुनाव लड़ने के संकेत दिए जा रहे हों, लेकिन स्थानीय स्तर पर नेताओं के बयानों ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। इटावा के जसवंतनगर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव की कांग्रेस को लेकर कथित टिप्पणी ने दोनों दलों के रिश्तों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। जसवंतनगर में शिवपाल सिंह यादव ने कांग्रेस के समर्थन को लेकर सख्त बयान दिया। उनके हवाले…

Read More

ओवरटेक की होड़ में मौत का मोड़: भूसे से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खाई में पलटीं, दो की मौत

Road Accident in Saharanpur

सहारनपुर : सरसावा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। रुड़की-पंचकूला मार्ग पर झबीरण कट के पास भूसे से लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार कुछ लोग भूसे और वाहन के नीचे दब गए, जिन्हें पुलिस और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के गांव दनियालपुर नोजली…

Read More

उम्र 59, हौसला 27 साल पुराना… आखिरकार मिला शिक्षक बनने का मुकाम

UP TGT Teacher

विजय कुमार शर्मा की कहानी: पढ़ाते-पढ़ाते खुद भी पढ़ते रहे, लंबी जिद के बाद बने टीजीटी संस्कृत शिक्षक बागपत : कहते हैं कि सपनों को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती, जरूरत होती है तो बस उन्हें हासिल करने की जिद और लगातार प्रयास करने की। बागपत के बिजवाड़ा गांव निवासी विजय कुमार शर्मा ने इस बात को अपनी जिंदगी में सच साबित कर दिया। करीब 27 वर्षों तक संघर्ष, इंतजार और लगातार मेहनत के बाद 59 वर्ष 8 माह की उम्र में उनका चयन टीजीटी संस्कृत शिक्षक के…

Read More

चिलकाना में अवैध खनन पर कार्रवाई, बिना रॉयल्टी और ओवरलोड तीन डंपर सीज

Illegal Mining In Saharanpur

सहारनपुर : अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलकाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी और ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन करते हुए तीन डंपरों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों वाहनों को खनन सामग्री समेत सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में…

Read More

देवबंद में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई बाइक, ठेकेदार की मौत; आज आनी थी भतीजी की बरात

देवबंद में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई बाइक, ठेकेदार की मौत; आज आनी थी भतीजी की बरात

सहारनपुर : देवबंद क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी वाले घर की खुशियों को मातम में बदल दिया। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर रोहना टोल प्लाजा के पास नीलगाय से बाइक टकराने से ठेकेदार इखलाक उर्फ काका (44) की मौत हो गई। हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार मोबीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इखलाक अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए गांव लौट रहे थे। शनिवार को घर में बरात आनी थी, लेकिन उससे पहले ही हादसे की खबर ने परिवार को…

Read More