बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों को राहत, 26 सितंबर तक खाते में आएगी सितंबर की सैलरी-पेंशन

Bank Strike News

देहरादून : उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत की खबर है। देशभर में प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए राज्य सरकार ने सितंबर 2026 के वेतन और पेंशन का भुगतान निर्धारित समय से पहले करने का फैसला लिया है। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों और पेंशनरों के सितंबर माह के वेतन और पेंशन का भुगतान 26 सितंबर तक सुनिश्चित किया जाए। दरअसल, देशभर में 28 से 30 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है। हड़ताल के दौरान बैंकिंग सेवाएं और वित्तीय लेनदेन प्रभावित होने…

Read More

पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन चोटियों पर फहराया सफलता का परचम

High-altitude mountaineering

पिथौरागढ़ : सीमांत जिले पिथौरागढ़ के दो युवा पर्वतारोहियों ने लद्दाख की दुर्गम पर्वत चोटियों पर सफल आरोहण कर जिले का नाम रोशन किया है। इंट्रिसिक क्लाइंबर्स एंड एक्सप्लोरर्स (आईस) संस्था के प्रशिक्षक मुकेश और लोकेश ने हाई एल्टीट्यूड माउंटेनियरिंग अभियान के दौरान लद्दाख की तीन ऊंची चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। उन्होंने 6,440 मीटर ऊंची माउंट कांग यात्से-1, 6,300 मीटर ऊंची माउंट जोजोंगो वेस्ट और 6,250 मीटर ऊंची माउंट जोजोंगो ईस्ट को फतह किया। आईस संस्था के अध्यक्ष विश्वदेव पांडेय वासू और सचिव जगदीश कलौनी ने बताया कि अभियान के…

Read More

मायके में पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, चाचा से निकाह कराने का भी आरोप; दो के खिलाफ केस

हरिद्वार : हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में तीन तलाक और निकाह हलाला के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और पति के चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति महिला को परेशान करता था और उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। महिला के दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बादशाहपुर पथरी निवासी एक व्यक्ति ने थाने में…

Read More

अबकी बार चलेगा ‘वोट का बुलडोजर’, रायबरेली में बोले अखिलेश यादव- 2027 में मुकाबला PDA बनाम BJP

BJP gears up to counter the PDA

लखनऊ/रायबरेली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने अभियान को तेज कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को रायबरेली से PDA रथयात्रा की शुरुआत की। लखनऊ से रायबरेली तक जगह-जगह सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बछरावां सीमा पर चुरुआ स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद अखिलेश यादव PDA रथ पर सवार हुए। रास्ते में कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। रायबरेली के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि 2027 का मुकाबला भाजपा बनाम PDA होगा…

Read More

सहारनपुर के बाद मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के नकली नोट, FIR दर्ज

Counterfeit notes in Meerut bank chest

मेरठ : उत्तर प्रदेश में करेंसी चेस्ट से नकली नोट मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सहारनपुर के पीएनबी करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने का मामला अभी जांच के घेरे में है। इसी बीच अब मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में भी लाखों रुपये की नकली करेंसी मिलने से हड़कंप मच गया है। मंगल पांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक की शाखा के करेंसी चेस्ट से जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। मामले…

Read More

85 हजार की रिश्वत लेते खनन अधिकारी और लिपिक गिरफ्तार, सरकारी आवास से नकदी बरामद

85 हजार की रिश्वत लेते खनन अधिकारी और लिपिक गिरफ्तार, सरकारी आवास से नकदी बरामद

शामली : भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरठ विजिलेंस की टीम ने शामली में बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारी और लिपिक को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों पर खनन पट्टे की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस टीम ने दोनों आरोपियों को 85 हजार रुपये की कथित रिश्वत के साथ पकड़ा। कार्रवाई के दौरान खनन अधिकारी के सरकारी आवास से भी नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। मेरठ विजिलेंस के अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम…

Read More