सहारनपुर : श्री सालासर बालाजी हनुमान धाम में चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव के दूसरे दिन बुधवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। हनुमत जन्मोत्सव के पावन अवसर पर दिल्ली रोड स्थित परवाना विहार में आयोजित इस कार्यक्रम में 108 वेदियों का विधि-विधान से पूजन किया गया, वहीं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा श्रीमद्भगवद गीता के 108 पाठ संपन्न कराए गए। इस आयोजन का समापन 2 अप्रैल को 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह के साथ किया जाएगा। मंदिर परिसर में सजे विशाल पंडाल में वृंदावन से पधारे…
Read More