बाराबंकी में महिला आरक्षी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेका, पुरुष कांस्टेबल साथी फरार

बाराबंकी : जिले में तैनात एक महिला कांस्टेबल की हत्या कर दी गई है। कांस्टेबल का शव मसौली थाना क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच हाईवे पर बिंदौरा गांव के पास झाड़ियों में मिला। आईजी अयोध्या रेंज प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला कांस्टेबल की हत्या किसी खास मकसद से की गई है। प्रथम दृष्टया बलात्कार के कोई सबूत नहीं मिले हैं। बताया जा रहा है कि महिला कांस्टेबल की हत्या उसके साथी पुरुष कांस्टेबल ने की है। पुलिस फरार…

Read More