कानपुर में नाबालिग लड़की ने सुसाइड किया, बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद तनाव में आकर उठाया कदम

कानपुर : ग्वालटोली थाना इलाके में एक 16 साल की लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से झगड़े के बाद खुदकुशी कर ली। शुक्रवार देर शाम वह गंगा में कूद गई। शनिवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ACP अमित चौरसिया ने बताया कि लड़की का शव शनिवार सुबह बरामद हुआ। पोस्टमार्टम की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के पिता ने बताया कि वह चाट का ठेला लगाते हैं। शुक्रवार रात सब कुछ नॉर्मल लग रहा था। देर रात काम से लौटने के बाद उन्होंने अपनी बेटी से खाना परोसने को कहा और खाना खाने के बाद परिवार सो गया। उनकी बेटी रात करीब 12 बजे चुपचाप घर से निकल गई। देर रात जब परिवार जागा तो देखा कि उनकी बेटी बिस्तर से गायब है, तो उन्होंने उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

परिवार के मुताबिक, लड़की पिछले छह महीने से एक युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। पिता ने कहा कि उन्हें इस रिश्ते के बारे में पता था और उन्होंने अपनी बेटी की खुशी के लिए उस लड़के से शादी करने के लिए हाँ कर दी थी। लेकिन, शुक्रवार को बेटी की अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात पर बहस हो गई थी। वह बहुत ज़्यादा मेंटल स्ट्रेस में थी। शक है कि इसी स्ट्रेस की वजह से उसने गंगा में छलांग लगा दी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts