जुगाड़ू आटा चक्की में हुआ विस्फोट, दो लोगों दर्दनाक मौत से मचा हड़कप

लखीमपुर खीरी : ट्रैक्टर से चलने वाली जुगाड़ू आटा चक्की में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत कुल तीन लोग घायल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आटा चक्की में विस्फोट के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह घटना गुरुवार को लखीमपुर खीरी जिले के भीरा कोतवाली क्षेत्र के मठिया गांव में हुई।

जानकारी के अनुसार, मठिया गांव निवासी अवधेश (45) पुत्र गजोधर ट्रैक्टर से चलने वाली आटा चक्की से गांव-गांव जाकर गेहूं पीसता था। गुरुवार शाम करीब 5 बजे वह गांव के एक घर में गेहूं पीस रहा था, तभी अचानक चक्की का ब्लेड फट गया और जोरदार विस्फोट हुआ।धमाका इतना जोरदार था कि पास में खड़े बिंद्रा पुत्र हरिपाल (45) की मौके पर ही मौत हो गई। अवधेश और उसके परिवार के प्रियांशु (7) पुत्र विनीत, विशाल (6) पुत्र मुन्नालाल और मुदित (26) पुत्र सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पहले भीरा अस्पताल ले जाया गया और फिर अवधेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही अवधेश की मौत हो गई। इस हादसे में घायल हुए 7 वर्षीय प्रियांशु और 6 वर्षीय विशाल की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दुखद हादसे ने पूरे गाँव को गमगीन कर दिया है। मृतक हरिपाल और अवधेश के घरों में कोहराम मचा है। दोनों परिवारों की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। गाँव में हर कोई यही चर्चा कर रहा है कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि रोजमर्रा के काम में इस्तेमाल होने वाली चक्की इतनी खतरनाक साबित होगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts