सोनभद्र में 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 13 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म

सोनभद्र : यूपी के सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले 13 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया। लड़का बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के बाद बच्ची किसी तरह घर पहुँची और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और चाइल्ड लाइन की टीम ने पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार बच्ची गुरुवार शाम ब्रेड खरीदने पास की एक दुकान पर गई थी। पड़ोस में रहने वाला लड़का उसे बहला-फुसलाकर प्राथमिक विद्यालय में ले गया। उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट की और वहाँ से फरार हो गया। गाँव के एक अन्य बच्चे ने बच्ची के परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने खून से लथपथ पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वहीं, बच्ची की माँ की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि बच्ची की तबीयत अब ठीक है। मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और किशोर से पूछताछ की जा रही है। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts