मेरठ सेंट्रल मार्केट में बवाल, धरने के दौरान सपा-भाजपा नेताओं में तीखी नोकझोंक

मेरठ सेंट्रल मार्केट में बवाल धरने के दौरान सपा-भाजपा नेताओं में तीखी नोकझोंक

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माणों पर प्रशासन की सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन जारी है। इसी विरोध के चलते शहर में मेरठ बंद का भी ऐलान किया गया है। धरना स्थल पर उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब भाजपा नेता विनीत शारदा के बयान के बाद सपा और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और कहासुनी हुई, जिससे कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर…

Read More

विजयगढ़ किले में सरोवर और मजार को लेकर विवाद, प्रशासन ने बैठाई जांच

विजयगढ़ किले में सरोवर और मजार को लेकर विवाद

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित ऐतिहासिक विजयगढ़ किला एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार मामला किले में मौजूद एक तालाब के नाम और एक मजार की ऐतिहासिकता को लेकर गरमा गया है। किले में स्थित सरोवर को लेकर दो अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। एक पक्ष इसे किरण सागर बताता है, जबकि मुस्लिम पक्ष का दावा है कि यह असल में मिरन सागर है, जो मिरन शाह से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि सोनभद्र जिले में चर्चित और तिलस्मी इतिहास समेटे विजयगढ़ किला एक बार फिर सुर्खियों…

Read More

बिरयानी में कॉकरोच मिलने पर हंगामा, जाँच में जुटा खाद्य विभाग

Uproar over cockroach found in biryani Food Department launches investigation

गोरखपुर : गोरखपुर के सिटी मॉल में स्थित Barbeque Nation में बुधवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां नॉनवेज बिरयानी में काकरोच का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे सचिन वर्मा अपने बेटे सात्विक का जन्मदिन मनाने के लिए पीपीगंज से परिवार और दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे। उनके साथ कुल 20 लोग थे, जिनमें 14 लोगों ने नॉनवेज खाना ऑर्डर किया था। खाना शुरू करने के दौरान सचिन…

Read More

महिला आरक्षण बिल पर अधिवक्ता फराह फैज़ का समर्थन, बोलीं—“चुनाव से पहले लागू हो, तभी मिलेगा असली फायदा”

Advocate Farah Faiz supports the Women's Reservation Bill

सहारनपुर : महिला आरक्षण बिल को लेकर देशभर में जारी बहस के बीच सहारनपुर से एक अहम प्रतिक्रिया सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता और समाजसेवी फराह फैज़ ने इस बिल को मोदी सरकार का “वेलकम स्टेप” बताते हुए इसका खुलकर समर्थन किया है। फराह फैज़ का कहना है कि अगर यह बिल चुनाव से पहले लागू किया जाता है, तो इसका वास्तविक लाभ देखने को मिलेगा। इससे महिलाएं सीधे चुनाव लड़कर संसद तक पहुंच सकेंगी और अपनी समस्याओं को मजबूती से उठा पाएंगी। फराह फैज़ ने इस मुद्दे पर कांग्रेस…

Read More