लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने कौशाम्बी के चायल विधानसभा क्षेत्र से विधायक पूजा पाल को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विज़न डॉक्यूमेंट 2047 पर चर्चा के दौरान गुरुवार रात सदन में अपने संबोधन में पूजा पाल ने कहा था, “मेरे पति के हत्यारों को दफ़ना दिया गया है।” इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी ने कार्रवाई की है। सपा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि विधायक को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी गतिविधियों से…
Read MoreAuthor: आर. एल. बांकिया
फ़िलिस्तीन की मदद के नाम पर विदेश से ली गई फंडिंग, गुप्त शिकायत पर पुलिस कर रही जाँच
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक एनजीओ के खिलाफ फ़िलिस्तीन में मुसलमानों की मदद के लिए विदेशी फंडिंग लेने की शिकायत दर्ज की गई है। एसएसपी आशीष तिवारी ने गुप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एनजीओ की जाँच के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, एनजीओ का एक सदस्य ज़िले से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। उस पर विदेशी फंडिंग मिलने का शक है। उस पर एनजीओ की आड़ में भारत में दंगे कराने की साजिश रचने का भी आरोप है। एसएसपी के निर्देश पर सीओ…
Read Moreफतेहपुर में मजार को लेकर विवाद जारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजरबंद, कई अन्य नेता भी पुलिस हिरासत में
फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में सोमवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के समर्थक विवादित मजार पर पहुँच गए। इन लोगों ने इसे मंदिर बताकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस मामले में 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बुधवार सुबह पुलिस ने मजार जाने की तैयारी कर रहे 16 कांग्रेस नेताओं को रोक लिया। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष और पार्टी के कई नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया…
Read Moreसाइबर अपराधियों ने रिटायर्ड महिला बैंक मैनेजर को 42 घंटे डिजिटल गिरफ्त में रखा, बरेली पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन
बरेली : शहर में पुलिस ने एक सेवानिवृत्त महिला बैंक मैनेजर को 42 घंटे तक डिजिटल गिरफ़्तारी में रखकर ठगी का शिकार होने से बचा लिया। बुधवार को एसएसपी अनुराग आर्य और डायल-112 को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद एसपी सिटी मानुष पारीक अपनी टीम के साथ पूर्व बैंक मैनेजर गुलशन कुमारी के घर पहुँचे और उन्हें साइबर जालसाज़ों के चंगुल से मुक्त कराया। 65 वर्षीय पूर्व बैंक मैनेजर गुलशन कुमारी बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के एकता नगर में रहती हैं। उनके भाई भी उनके साथ…
Read Moreसहारनपुर में बोलीं महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोबाइल और सोशल मीडिया बन रहे पारिवारिक विवादों का कारण
सहारनपुर : सहारनपुर पहुँची राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महिला सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने डीएम-एसएसपी और संबंधित अधिकारियों को महिलाओं की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत करते हुए महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज उन्हें 30 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से ज़्यादातर पारिवारिक विवाद की हैं। उन्होंने ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं की बात सुनी और एसएसपी व ज़िलाधिकारी से बात करके उनकी शिकायतों का समाधान कराया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक मामलों को सुलझाने में…
Read Moreबरसाती नदियाँ उफान पर, स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर
सहारनपुर : उत्तर भारत के तमाम इलाकों में 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश मुसीबत का सबब बन गई है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश मुसीबत बनी हुई है, वहीं मैदानी इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यही हाल सहारनपुर जिले में भी देखने को मिल रहा है। जहाँ लगातार हो रही बारिश से बरसाती नदियाँ उफान पर हैं। जिससे सैकड़ों गाँवों का संपर्क टूट गया है। हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डालकर स्कूल-कॉलेज जाने को मजबूर हैं। थाना बिहारीगढ़ से…
Read Moreक्रिकेटर आकाशदीप ने रक्षा बंधन पर्व पर खरीदी नई फॉर्चूनर कार, डीलर ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के डिलीवर कर दी कार, डीलर के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
लखनऊ : उत्तर प्रदेश भर में कई ऐसे डीलर हैं जो बिना नंबर प्लेट के नए वाहनों की डिलीवरी कर रहे हैं। जिसके चलते अब तक दर्जनों डीलरों के ट्रेड सर्टिफिकेट निलंबित किए जा चुके हैं और कई को हिदायत दी जा चुकी है। बावजूद इसके राजधानी लखनऊ में एक ओर ऐसा ही मामला सामने आया। जहां भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रक्षाबंधन के दिन लखनऊ के एक शोरूम से महंगी टॉप मॉडल की काली फॉर्च्यूनर कार खरीदी। डीलर ने क्रिकेटर को बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के ही कार डिलीवर…
Read Moreफतेहपुर में मजार को लेकर दो गुटों में हंगामा, हिंदू संगठनों ने में तोड़फोड़ कर फहराया भगवा झंडा
फतेहपुर : जिले में स्थित नवाब अब्दुल समद की मजार को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। सोमवार को हिंदू संगठन इसे तोड़ने पहुँच गए। प्रशासन ने मजार की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगाई थी। जिसे भीड़ तोड़ते हुए मजार तक पहुँच गई और ठाकुर जी का मंदिर बताकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद कुछ युवकों ने छत पर चढ़कर भगवा झंडा फहरा दिया। मजार पर भगवा झंडा देखकर मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित…
Read Moreलव मैरिज के बाद पत्नी के नाम पर बार-बार कर्ज़ लेने परेशान पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, भाई और प्रेमी की मदद से कर दी हत्या
शामली : कैराना कोतवाली इलाके में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कर्ज लेने की आदत से परेशान एक पत्नी ने अपने प्रेमी और भाई के साथ मिलकर हत्या की खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी, उसके प्रेमी और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि युवक ने 9 साल पहले उसके साथ से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही उसका पति उसके नाम से कर्ज ले रहा था। वह अपने पति की बार-बार…
Read Moreअमित शाह ने सीता मंदिर का शिलान्यास किया, SIR को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा, राहुल गांधी पर ली चुटकी
सीतामढ़ी : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देवी सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में एक नए मंदिर का शिलान्यास किया। उन्होंने चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। शाह ने यह भी कहा कि नवंबर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाएगा। शिलान्यास समारोह के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, “बिहार में चुनाव होने वाले हैं।…
Read More