हथनीकुंड बैराज से नदी में कूदी युवती, जाल में फंसा मिला शव, देखिये मौत का लाइव वीडियो

A young woman jumped into the river from Hathnikund Barrage

यमुनानगर : यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज पर गुरुवार को पश्चिमी यमुना नहर में कूदकर 19 वर्षीय एक युवती ने आत्महत्या कर ली। चार घंटे की तलाश के बाद देर रात बैराज से करीब आधा किलोमीटर दूर नहर में लगे जाल में युवती का शव फंसा मिला। युवती की मौत से जहां परिजनों में कोहराम आमचा हुआ है वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती सहारनपुर के एक गांव के रहने वाली बताई जा रही है।

A young woman jumped into the river from Hathnikund Barrage

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह दो-तीन घंटे तक बैराज के किनारे टहलती रही और फोन पर किसी से बात करते हुए झगड़ती रही। इसके बाद, वह अपना बैग नहर किनारे छोड़कर पश्चिमी यमुना नहर की सीढ़ियों पर खड़ी हो गई। वहाँ मौजूद लोगों और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकी। जल्द ही उसने नहर की ओर पीठ कर ली और पानी में छलांग लगा दी। कुछ युवकों ने रस्सी के सहारे उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज़ बहाव के कारण वे असफल रहे।

घटनास्थल पर मिले आधार कार्ड के अनुसार, मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की निवासी शिवानी के रूप में हुई है। युवती गुरुवार सुबह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुँची। वह सुबह करीब 11 बजे हथिनीकुंड बैराज पहुँच गई। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें लड़की नहर में कूदती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस को नहर किनारे मिले बैग से लड़की का आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ज़िले के रतनपुर कल्याणपुर गाँव की निवासी के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक़ आधार कार्ड में युवती का नाम शिवानी था जो सहारनपुर जिले की रहने वाली है। पुलिस ने लड़की के परिवार को सूचित कर दिया है। उसका पोस्टमॉर्टम आज जगाधरी सिविल अस्पताल में किया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहाँ आज शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts