बलिया : जिले में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसे गोली क्यों और कैसे लगी। युवक के सीने में गोली लगी थी। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। मामले की जाँच की जा रही है और स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना हल्दी थाना क्षेत्र के नीरूपुर ढाले के पास हुई। पुलिस अधीक्षक…
Read MoreCategory: अपराध
कानपूर में प्रेमिका की हत्या कर सूटकेस में लाश को बंद कर फेका
कानपुर : शहर के हनुमंत विहार इलाके में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी लाश सूटकेस में भर दी। उन्होंने लाश को ठिकाने लगाने के लिए बांदा को चुना। वे सूटकेस को बाइक पर रखकर 100 किलोमीटर का सफर तय करके बांदा के चिल्ला पुल पहुँचे और उसे यमुना नदी में फेंक दिया। युवती की माँ द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस हरकत में आई। शनिवार को आरोपी प्रेमी और…
Read Moreसीएम योगी का नया फरमान, उत्तर प्रदेश में कुत्तों को होगी ‘आजीवन कारावास’, पहली बार काटने पर 10 दिन की कैद
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। नतीजतन, उत्तर प्रदेश में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की शामत आ गई है। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के बाद अब आवारा कुत्तों का भी यही हश्र हो रहा है। योगी सरकार ने कुत्तों को लेकर एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत आवारा कुत्तों को आजीवन कारावास हो सकता है। दरअसल, प्रयागराज और लखनऊ समेत राज्य के कई जिलों में आवारा कुत्तों के हमले के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने…
Read Moreआवासीय नक़्शे के नाम पर मांगे 50 हजार, एंटी करप्शन की कार्यवाई में रंगेहाथ पकडे गए प्राधिकरण के सहायक अभियंता और मेट
सहारनपुर : सहारनपुर विकास प्राधिकरण में एंटी करप्शन टीम ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण के JE रविंद्र श्रीवास्तव और मेट वैभव को रंगे हाथों 50 हज़ार रूपयों की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन की टीम ने मौके से रिश्वत में लिए गए 50 हजार रूपये भी बरामद कर लिए हैं। एंटी करप्शन की टीम ने पकडे गए सहायक अभियंता (JE) और मेट को गिरफ्तार कर थाना सदर बाजार लेकर आई है। जहां उनके खिलाफ संबधित धाराओं में दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। वहीं एंटी…
Read Moreसपा नेता आजम खान की रिहाई पर लटकी तलवार, इस बार इस वजह से अटकलों पर लगा विराम
उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला जेल में बंद सपा नेता आजम खान को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी रिहाई नहीं मिली है। शुक्रवार को भी उनकी रिहाई को लेकर अटकलें जारी रहीं। बाद में, उनकी रिहाई में देरी की एक खास वजह सामने आई। गौरतलब है कि रामपुर के मशहूर क्वालिटी बार पर कब्जा करने के मामले में गुरुवार को आजम खान की जमानत अर्जी मंजूर कर ली गई थी। यह मामला राजस्व निरीक्षक ने 2021 में दर्ज कराया था। इसके बाद, रामपुर में दर्ज…
Read Moreसहारनपुर में किसान की गला रेतकर निर्मम हत्या, घटनास्थल पहुंची पुलिस जांच में जुटी
सहारनपुर : सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के जंधेड़ा समसपुर गाँव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। शेरगंज निवासी किसान 48 वर्षीय सादिन पुत्र सादिन का शव खेत की मेड़ पर खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था, जिससे संकेत मिलता है कि किसान की गला रेतकर हत्या की गई है। रामपुर मनिहारान में 48 वर्षीय किसान सादिन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत की मेड़ पर मिला। हत्या की खबर से गांव…
Read Moreनौकरी के बहाने कंबोडिया में फंसाए गए आगरा के युवक, साइबर क्राइम करने को किया गया मजबूर
आगरा: कंबोडिया में नौकरी का झांसा देकर दो युवकों के साथ न सिर्फ साइबर ठगी की गई, बल्कि उनसे लाखों रुपये भी ऐंठ लिए गए। भारत लौटने पर उन्होंने आगरा के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार से शिकायत की। साइबर थाने ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाथरस के मई निवासी सौरभ ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सौरभ ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से मलपुरा थाना क्षेत्र के नगला कारे गांव में अपनी नानी के घर रह रहा है। 2024 में उसके…
Read Moreमृतक आश्रित कोटे के तहत दो भाइयों ने पुलिस की नौकरी हथिया ली, विभागीय जाँच पूरी होने के बाद मामला दर्ज
आगरा: मृतक आश्रित कोटे के तहत दो भाइयों ने पुलिस की नौकरी हथिया ली। बड़ा भाई एसीपी के पद से सेवानिवृत्त हुआ, जबकि छोटा भाई वर्तमान में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। मामला सामने आने के बाद विभागीय जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में आरोप सही पाए गए और पुलिस कमिश्नर ने सेवानिवृत्त एसीपी के सभी भुगतान और पेंशन पर रोक लगा दी। जाँच अभी जारी है और मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। आगरा के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया कि पूर्व पुलिस कमिश्नर…
Read Moreमेरठ के सलावा कांड में बड़ी कार्रवाई, बुलडोजर से ढहाए गए आरोपियों के घर
मेरठ : सरधना थाना क्षेत्र के सलावा गाँव में मछली पकड़ने को लेकर दो समुदायों के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को प्रशासनिक अमले ने आरोपियों द्वारा नाले पर बनाए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त कराया। हाल ही में सलावा गाँव में मछली पकड़ने को लेकर राजपूत और मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया था। मामला खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस…
Read Moreसपा नेता आजम खान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, क्वालिटी बार पर कब्जे के मामले में जमानत की मंजूर
प्रयागराज : सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली। रामपुर के मशहूर क्वालिटी बार पर कब्जे को लेकर उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे में फैसला आया है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए इलाहबाद हाई कोर्ट ने आजम खान की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। यह मुकदमा 2021 में एक राजस्व निरीक्षक ने दायर कराया था। हाईकोर्ट से आजम खान को लगभग सभी मामलों में जमानत मिल गई है। अब जल्द ही उनकी रिहाई भी हो सकती है। आपको बता दें…
Read More