हापुड़/बलिया : उत्तर प्रदेश में एक ही दिन दो मुठभेड़ों में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। हापुड़ में पुलिस ने 50,000 रुपये के इनामी गौ तस्कर हसीन को मुठभेड़ में मार गिराया। बलिया में पुलिस की एक ऐसे अपराधी से मुठभेड़ हुई जिसने कुल्हाड़ी से हत्या की थी। हापुड़ मुठभेड़ में गौ तस्कर घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल,…
Read MoreCategory: अपराध
करोड़ों रुपये की ज़मीन का फ़र्ज़ी इक़रारनामा मृतक महिला को जिंदा दिखा किया तैयार, फिर ज़मीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए।
लखनऊ : ज़मीन की धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया है। जालसाज़ों ने 29 साल पहले 1886 में मर चुकी छेदना देवी को कागज़ों में ज़िंदा दिखाकर उनकी करोड़ों रुपये की ज़मीन का फ़र्ज़ी इक़रारनामा तैयार कर लिया। फिर ज़मीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए। मृतका के बेटे को जब इसकी जानकारी हुई, तो उसने ख़रीदार से संपर्क किया और मामला पुलिस के संज्ञान में लाया गया। जाँच के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ़्तार कर लिया। ठाकुरगंज…
Read Moreनकुड़ थाना गांव टिडौली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सहारनपुर : सहारनपुर के अंबेहटा क्षेत्र के टिडौली गाँव में भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव घर के आँगन में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। सहारनपुर जिले के अंबेहटा थाना क्षेत्र के टिडौली गाँव में मंगलवार सुबह भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) का शव घर के आँगन में चारपाई पर पड़ा मिलने से ग्रामीण स्तब्ध रह गए। जानकारी के अनुसार, धर्म सिंह रोज़ाना की तरह आँगन में सोए थे।…
Read Moreतेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचल दिया, तीनों की मौके पर हुई मौत
हमीरपुर : हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के बसेला गाँव के पास एक हादसा हुआ। गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। नगर निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीकृष्ण (22) पुत्र छोटेलाल श्रीवास, बृजभान (21) पुत्र इंद्रपाल धीमर और राकेश (22) पुत्र नरेश श्रीवास के रूप में हुई है, जो सभी निवासी सदर कैथा, थाना राठ थे। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक राठ कस्बे में मजदूरी…
Read Moreसहारनपुर में छांगुर बाबा के तीन गुर्गे गिरफ्तार, कर्नाटक की युवती ने बलात्कार और धर्मांतरण का लगाया था आरोप लगाया, धर्म छिपाकर एक ने की थी शादी
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने छांगुर बाबा के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कागजी कार्यवाई शुरू कर दी है। कर्नाटक की एक युवती ने सहारनपुर में छांगुर बाबा के साथ उसके गुर्गों पर बलात्कार और धर्मांतरण का आरोप लगाया था। युवती के मुताबिक़ एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपना नाम बदलकर न सिर्फ उसके साथ शादी की बल्कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब जिला स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से…
Read Moreपटाखा कारोबार के नाम पर निवेशकों से ₹100 करोड़ वसूले और मुनाफे का लालच देकर पैसे हड़प लिए
प्रयागराज : पटाखा कारोबार के नाम पर निवेशकों से ₹100 करोड़ की ठगी करने वाले कादिर ने शुक्रवार को प्रयागराज जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट संख्या 9 में पेश होकर उसने आत्मसमर्पण की अर्जी दी, जिसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। कादिर को नैनी सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। कादिर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद, वह शुक्रवार सुबह अपने वकीलों के साथ गुपचुप तरीके से प्रयागराज…
Read Moreक्रिप्टो निवेश का लालच देकर और पैसा कंबोडिया भेजकर ₹2.52 करोड़ की ठगी करने के आरोप में जोधपुर से तीन अपराधी गिरफ्तार
कानपुर : क्रिप्टो निवेश का लालच देकर ₹2.52 करोड़ की ठगी करने के आरोप में जोधपुर से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के तीन सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी विभिन्न राज्यों के लोगों को अच्छे रिटर्न का वादा करके क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए लुभाते थे। फिर वे पैसा कंबोडिया भेज देते थे। पुलिस गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि 15 जुलाई, 2025 को नवाबगंज थाना क्षेत्र…
Read Moreइंस्टाग्राम पर दोस्ती और महंगे तोहफों का लालच, घर पर छापा और पति के एनकाउंटर की धमकी देकर 30 लाख की ठगी
आगरा : इंस्टाग्राम पर एक अनजान शख्स से दोस्ती एक महिला को महंगी पड़ गई। साइबर अपराधी ने खुद को यूके में बसा डॉक्टर बताकर उसका विश्वास जीत लिया। फिर उसने लाखों रुपये के तोहफे पार्सल के रूप में भेजने का वादा किया। साइबर अपराधी ने उसे कस्टम विभाग द्वारा पार्सल जब्त करने, घर पर छापा मारने और उसके पति व ससुराल वालों को गिरफ्तार करने की धमकी दी। डर के मारे महिला ने अपने गहने बेच दिए और दोस्तों से पैसे उधार लेकर साइबर अपराधी द्वारा बताए गए खातों…
Read Moreबिहार के एक ठेकेदार का शव पेड़ से लटका मिला ;आत्महत्या या हत्या के कोण से मामले की कर रही जाँच
टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी में गजा-चाका मोटर मार्ग पर मातृछाया सदन के पास बिहार के एक ठेकेदार का शव पेड़ से लटका मिला है। शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। ठेकेदार तीन साल से गजा में किराए के कमरे में रह रहा था और मजदूरों के साथ मकान निर्माण का काम कर रहा था। पुलिस अब आत्महत्या या हत्या के कोण से मामले की जाँच कर रही है। खबरों के मुताबिक, बिहार के किशनगंज जिले के निवासी 40 वर्षीय ठेकेदार तैय्याज आलम का शव सड़क के ठीक ऊपर…
Read Moreआरपीएफ की हिरासत में 35 वर्षीय संजय सोनकर की हुई मौत ; पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा ज़िले में आरपीएफ की हिरासत में 35 वर्षीय संजय सोनकर की मौत हो गई। संजय को मालगाड़ी से सरसों के तेल के डिब्बे चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। संजय की हिरासत में हुई मौत के सिलसिले में, उसके परिवार ने नगर थाने में दो आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर, एक कांस्टेबल और कई अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों को निलंबित कर दिया है। संजय सोनकर के भाई राजू सोनकर ने आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह 11:30 बजे…
Read More