सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने छांगुर बाबा के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कागजी कार्यवाई शुरू कर दी है। कर्नाटक की एक युवती ने सहारनपुर में छांगुर बाबा के साथ उसके गुर्गों पर बलात्कार और धर्मांतरण का आरोप लगाया था। युवती के मुताबिक़ एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपना नाम बदलकर न सिर्फ उसके साथ शादी की बल्कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब जिला स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इन्साफ की गुहार लगाई थी।
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि कर्नाटक की एक युवती ने 11 अगस्त, 2025 को देहात कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि घानाखेड़ी निवासी वसीम ने युवती के साथ नाम बदल कर शादी की थी। युवती ने वसीम और उसके साथियों पर दुष्कर्म और धर्मांतरण का आरोप लगाया था। युवती के मुताबिक़ आरोपी ने अपना नाम राजू राठौर बताया था। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी वसीम उर्फ पीरू, फरमान और सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया। वसीम और उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
जानकारी के मुताबिक़ छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन का एजेंट वसीम सऊदी अरब में रहता है। उसकी मुलाकात वसीम से इंस्टाग्राम के ज़रिए पर हुई थी। वसीम ने राजू राठौर बनकर उससे संपर्क करने के लिए फ़र्ज़ी आईडी का इस्तेमाल किया था। जबकि उसका असली नाम वसीम है। पीड़िता ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी वसीम उसको नौकरी का झांसा देकर सऊदी अरब ले गया। फिर उसने उसे करोड़पति शेखों से शादी का झांसा दिया। वहाँ उसने उसे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की कोशिश की। राजू राठौर उर्फ वसीम का पूरा परिवार हिंदू बनकर फ़ोन पर बात करता था। उसके लौटने पर, उसके चाचा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और अश्लील वीडियो भी बनाए।
दरअसल करीब चार महीने पहले एक युवती कर्नाटक से सहारनपुर आई थी। जिसने छांगुर बाबा पर सऊदी अरब में धर्मांतरण, सामूहिक बलात्कार, अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने बताया कि उसके गिरोह के सदस्य उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। युवती ने दावा किया कि मुस्लिम युवक ने उसे पहले अपने जाल में फँसाया गया और फिर उसको सऊदी अरब ले गया। जहां उसे जबरन इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया। जब उसने विरोध किया तो उसे सहारनपुर लाकर सामूहिक बलात्कार किया गया।
महिला ने आरोप लगाया कि राजू राठौर नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया पर उससे संपर्क किया। बातचीत आगे बढ़ी तो युवक ने खुद को सहारनपुर का रहने वाला और सऊदी अरब में काम करने वाला बताया। पीड़िता एक ब्यूटीशियन है। पीड़िता का दावा है कि राजू राठौर, जिसे वसीम के नाम से भी जाना जाता है, छांगुर बाबा का एजेंट है। उसने उससे कहा “यहाँ आओ, मैं तुम्हें एक अच्छी कंपनी में नौकरी दिला दूँगा और फिर तुम्हारी शादी एक करोड़पति शेख से करवा दूँगा। यहीं बस जाओ।” पीड़िता ने बताया कि बाद में पता चला कि राजू राठौर असल में वसीम था। उसका परिवार भी हिंदू होने का दावा करके उससे बात करता था। उसकी पत्नी सजामा उसे सोनिया कहकर बुलाती थी और उसके पिता सलीम उसे सतीश कहकर।
पीड़िता के मुताबिक़ वह 2021 में सऊदी अरब पहुँची। वहाँ से छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के एजेंट राजू राठौर ने वीडियो कॉल के ज़रिए उससे बात की। उसने छांगुर बाबा से कहा कि “लड़की आ गई है, कृपया उसका धर्म परिवर्तन करा दें।” इसके बाद छांगुर ने बीमार होने का दावा करते हुए कहा कि “पुलिस उस पर नज़र रख रही है, इसलिए वह सऊदी अरब नहीं आ सकता। अद्दालम शहर में बदर अख्तर सिद्दीकी नाम का मेरा एक चेला है, जो धर्म परिवर्तन और निकाह कराएगा।”
पीड़िता ने आरोप लगाया कि बदर अख्तर सिद्दीकी ने उससे कहा था कि अगर वह इस्लाम धर्म अपना लेगी तो वह उसकी शादी एक अमीर शेख से करा देगा। जब उसने इनकार किया तो वसीम उर्फ राठौर ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि एजेंट वसीम उर्फ राजू राठौर ने उसका फर्जी पासपोर्ट बनवाया और उसे तीन महीने के टूरिस्ट वीज़ा पर सऊदी अरब बुलाया। उसके पास सारे दस्तावेज़ भी थे।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि 21 जुलाई, 2023 को उसने बेंगलुरु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। राठौर के पिता ने उसे सहारनपुर बुलाया। वहाँ उसके साथ मारपीट की गई और उसे गोमांस खाने के लिए मजबूर किया गया। आरोप है कि 13 दिसंबर, 2024 को राठौर के चाचा फरमान और उसके दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उसे सिगरेट से जलाया गया, चाकू मारा गया और पाँच बार जान से मारने की कोशिश की गई। कथित तौर पर उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 10 लाख रुपये ब्लैकमेल किए।

