सहारनपुर : शामली की कैराना लोकसभा सीट से सपा सांसद इकरा हसन के साथ एडीएम द्वारा बदसलूकी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जनप्रतिनिधि के साथ हुई बदसलूकी को लेकर सपा नेताओं में रोष है। गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपा नेताओं ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर एडीएम प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। बता दें कि…
Read MoreCategory: राजनीति
कैराना सांसद इकरा हसन ने एडीएम पर दुर्व्यवहार के लगाए आरोप, एडीएम पर सांसद को गेट आउट फ्रॉम माय ऑफिस कहने का भी आरोप
सहारनपुर : कैराना लोकसभा से सपा सांसद इकरा हसन ने एडीएम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इकरा हसन ने मंडलायुक्त को शिकायत पत्र देकर कार्यवाई की मांग की है। सांसद इकरा हसन ने एडीएम प्रशासन पर न सिर्फ अभद्रता का आरोप लगाया है बल्कि ऑफिस से बाहर निकालने के साथ धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामला जनप्रतिनिधि से जुड़ा होने के चलते मंडलायुक्त ने मामले की जांच बैठा दी है। आपको बता दें कि कैराना से सपा सांसद इकरा हसन एक जुलाई को छुटमलपुर नगर पंचायत अध्यक्ष शमा…
Read Moreसैनी सरकार हरियाणा करेंगे करोड़ों के स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन, बढ़ायेंगी एमबीबीएस सीटे, 785 चिकित्सा संस्थान होंगे अपग्रेड
हरियाणा : सैनी सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य भर में स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे, कार्यप्रणाली और सेवाओं में सुधार के प्रयासों के तहत 720 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही, अस्पतालों में शेष रिक्त पदों को भरने के लिए भी सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने पंचकूला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), उप-स्वास्थ्य केंद्रों और नागरिक अस्पतालों सहित 785 चिकित्सा…
Read Moreसीएम धामी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अपने दौरे के दूसरे दिन उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इसके अलावा सीएम धामी अन्य मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि 14 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उनके बीच नंदा देवी राजजात यात्रा के साथ-साथ हरिद्वार में होने…
Read Moreसपा नेताओं पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, समाजवादी पार्टी शिक्षा के लिए नहीं, बल्कि अपराध, अपराधियों और माफियाओं के लिए गंभीर है।
प्रयागराज : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षा के लिए नहीं, बल्कि अपराध, अपराधियों और माफियाओं के लिए गंभीर है। भाजपा शासन में लागू नकल अध्यादेश को सपा सरकार में खत्म कर दिया गया। बिहार चुनाव में भाजपा जीतेगी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के नकल अध्यादेश को खत्म करने वाली समाजवादी पार्टी को शिक्षा के लिए बोलने का कोई हक नहीं है। डिप्टी सीएम रविवार को प्रयागराज पहुँचे। वह सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे…
Read Moreपंजाब के सीएम का बड़ा ब्यान; हरियाणा को एक शर्त पर पानी दिया जा सकता, यमुना का पानी पंजाब को दिया जाए
चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा के बीच पानी का मुद्दा अभी भी अनसुलझा है. पंजाब सरकार द्वारा बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान पानी के मुद्दे पर राजनीति गरमाती नजर आई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कहा कि हमारे पास हरियाणा को देने के लिए एक बूंद पानी भी नहीं है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा भी यही बात दोहराते नजर आए। गौरतलब है कि एसवाईएल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कड़ा रुख देखने को मिला। उन्होंने साफ कहा कि हमारे पास हरियाणा को देने के लिए…
Read Moreगृहमंत्री अमित शाह के अचानक संन्यास वाले बयान के क्या मायने निकाले जाएं ?
दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह का नाम देश की राजनीति में न सिर्फ़ एक प्रभावशाली रणनीतिकार के रूप में, बल्कि भाजपा के ‘चाणक्य’ के रूप में भी स्थापित है। राजनीति में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो सिर्फ़ एक व्यक्तित्व की नहीं, बल्कि एक विचारधारा, रणनीति और सत्ता के केंद्र की पहचान बन जाते हैं। अमित शाह ऐसा ही एक नाम हैं। ज़ाहिर है, गुजरात से दिल्ली तक मोदी की विजय यात्रा में उनका योगदान निर्णायक रहा है, चाहे संगठन विस्तार की बात हो या चुनावी चक्रव्यूह रचने की। साल…
Read Moreमराठी भाषा को लेकर फिर विवाद, शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने एक केंटीन कर्मचारी की कर दी पिटाई
महाराष्ट्र : शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक कैंटीन कर्मचारी की पिटाई करते दिख रहे हैं। यह वीडियो मंगलवार रात मुंबई के आकाशवाणी विधायक गेस्ट हाउस का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद खराब दाल परोसने को लेकर है। गेस्ट हाउस में ठहरे कई विधायकों ने खाने की खराब क्वालिटी की शिकायत की थी। जब वही खाना बुलढाणा विधायक गायकवाड़ को परोसा गया, तो वे भड़क गए। गायकवाड़ कैंटीन में आए और कर्मचारियों की पिटाई कर दी।…
Read Moreसीएम योगी ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ यात्रा मार्ग का किया सर्वेक्षण, खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए गए हैं।
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से बिजनौर तक हेलीकॉप्टर से यात्रा मार्ग का विस्तृत सर्वेक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को यात्रा की सुचारू श्रद्धालुओं की सुरक्षा, व्यवस्था और आस्था का सम्मान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए गए हैं। सीएम ने यात्रा की पवित्रता पर दिया जोर सीएम योगी ने अपने निर्देशों में कांवड़ यात्रा की पवित्रता…
Read Moreमृत व्यक्ति के नाम पर बंदूक चलाने के मामले में सुल्तानपुर के सपा सांसद राम भुआल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
गोरखपुर : मृत व्यक्ति के नाम पर लाइसेंस पर जारी डबल बैरल बंदूक से फायरिंग करने के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र कुमार की अदालत ने सुल्तानपुर के समाजवादी पार्टी सांसद राम भुआल निषाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अपने आदेश के साथ ही अदालत ने गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि राम भुआल निषाद अगली सुनवाई में हर हाल में अदालत में पेश हों। दरअसल सपा सांसद पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शस्त्र लाइसेंस…
Read More