आवासीय नक़्शे के नाम पर मांगे 50 हजार, एंटी करप्शन की कार्यवाई में रंगेहाथ पकडे गए प्राधिकरण के सहायक अभियंता और मेट 

Bribe-taking JE arrested red-handed

सहारनपुर : सहारनपुर विकास प्राधिकरण में एंटी करप्शन टीम ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण के JE रविंद्र श्रीवास्तव और मेट वैभव को रंगे हाथों 50 हज़ार रूपयों की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन की टीम ने मौके से रिश्वत में लिए गए 50 हजार रूपये भी बरामद कर लिए हैं। एंटी करप्शन की टीम ने पकडे गए सहायक अभियंता (JE) और मेट को गिरफ्तार कर थाना सदर बाजार लेकर आई है। जहां उनके खिलाफ संबधित धाराओं में दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। वहीं एंटी…

Read More

सहारनपुर में किसान की गला रेतकर निर्मम हत्या, घटनास्थल पहुंची पुलिस जांच में जुटी 

Murder in Saharanpur

सहारनपुर : सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के जंधेड़ा समसपुर गाँव में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। शेरगंज निवासी किसान 48 वर्षीय सादिन पुत्र सादिन का शव खेत की मेड़ पर खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था, जिससे संकेत मिलता है कि किसान की गला रेतकर हत्या की गई है। रामपुर मनिहारान में 48 वर्षीय किसान सादिन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत की मेड़ पर मिला। हत्या की खबर से गांव…

Read More

सिध्दपीठ शाकम्भरी देवी में आया बाढ़ का पानी, श्रदालुओं ने भागकर बचाई जान, नवरात्रे की तैयारियां हुई ध्वस्त 

Flood In Shakambhari Devi

सहारनपुर : पहाड़ों में हुई बारिश का कहर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। बुधवार की रात में हुई बारिश के बाद शिवालिक की छोटी पहाड़ियों के बीच सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में बाढ़ आ गई। मंदिर परिसर में तेज बहाव के साथ आये पानी से माता के दर्शन करने आये श्रदालुओं में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते शाकम्भरी देवी की बरसाती नदी उफान पर आ गई। जिससे कई वाहन पानी में डूब गए जबकि श्रद्धालुओं ने भाग कर जान बचाई। इस दौरान नवरात्र मेले की…

Read More

22.57 लाख के झंडे के मामले में दोनों पक्षों को नोटिस जारी, पक्षकार रखेंगे अपना पक्ष 

Saharanpur News

सहारनपुर : छुटमलपुर नगर पंचायत में कथित धोखाधड़ी के मामले में एडीएम वित्त एवं राजस्व ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी किए हैं। दोनों पक्षों को शुक्रवार को दस्तावेजों के साथ कार्यालय में तलब किया गया है। एडीएम सलिल पटेल ने बताया कि नगर पंचायत के संबंध में पूर्व में भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इसलिए, पूर्व में हुए विकास कार्यों के टेंडरों से संबंधित दस्तावेजों को भी जाँच के दायरे में शामिल किया जाएगा। जाँच जल्द से जल्द पूरी कर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। कुछ दिन पहले…

Read More

जिले में 77,000 से अधिक वाहनों के ई-चालान रद्द किए जाएँगे, जानिये परिवहन निगम की निति !

Saharanpur News

सहारनपुर : परिवहन विभाग द्वारा 2017 से 2021 के बीच जारी किए गए ई-चालान रद्द किए जाएँगे। इससे जिले के 77,000 से अधिक वाहन चालकों को लाभ होगा। फिटनेस, परमिट, हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और अन्य संबंधित मामलों से संबंधित चालान स्वतः ही हट जाएँगे। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह द्वारा जिलाधिकारी को जारी निर्देशों के अनुसार, 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच वाहनों के लिए जारी किए गए सभी ई-चालान रद्द किए जाने हैं। आंकड़ों के अनुसार, जिले में वर्तमान में ऐसे 75,000 से अधिक चालान लंबित…

Read More

खनन विभाग की करतूत का खुलासा, 102 डिस्पैच नंबर खाली छोड़ने के पीछे की वजह क्या ?

Saharanpur News

सहारनपुर : खनन विभाग में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। मई 2024 से अगस्त 2025 के बीच 102 डिस्पैच नंबर खाली छोड़े गए। राज्य कार्यालय निरीक्षक के निरीक्षण के दौरान इस मामले का खुलासा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि यह खेल पिछली तारीख में आदेश जारी करने के इरादे से किया गया था। खेल के उजागर होने पर संभागीय आयुक्त ने अब जिला खनन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। वहीं घोटाले के खुलासे के बाद से खनन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें कि…

Read More

जांच में मेला गुघाल के ठेकेदार की लापरवाही आई सामने, बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के चलाये जा रहे झूले

Mela Ghugal Saharanpur

सहारनपुर : मेला गुघाल में झूला गिरने की घटना में कई बच्चों के घायल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। अधिकारीयों की टीम ने मेला गुघाल पहुँच कर जांच की तो कई झूले बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के मिले। जिस अधिकारियों ने न सिर्फ नाराजगी जताई बल्कि मेला ठेकेदार की लापरवाही भी सामने आई है। ADM प्रशासन ने बिना फिटनेस प्रमाण पत्र वाले झूलों को हटाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने बिना फिटनेस प्रमाण पत्र वाले झूलों का संचालन बंद करने के आदेश दिए। आपको बता दें कि…

Read More

ऐतिहासिक मेला गुघाल में टूटा झूला, कई लोग घायल, मेला ठेकेदार की लापरवाही से हुआ हादसा 

Mela Ghugal Saharanpur

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चल रहे ऐतिहासिक मेला गुघाल में रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक झूला टूटने से हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूटकर नीचे गिर गया। हादसे में कई लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में झूले के निचे दबे लोग बामुश्किल बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं और किसी की हालत गंभीर नहीं है। आपको बता दें कि जनपद सहारनपुर में…

Read More

उलेमा ने महिलाओं के जिम पार जताई आपत्ति, कहा- पुरुषों और महिलाओं का एक साथ जिम करना इस्लामी शरीयत के खिलाफ

Ulema on Gym

देवबंद : इन दिनों पुरषों और महिलाओं में जिम करने को लेकर होड़ सी लगी हुई है। खुद को फिट रखने के लिए पुरुषों के साथ महिलाएं और युवतियां भी जिम में वर्कआउट कर रही हैं। मुस्लिम महिलाओं और युवतियों के पुरुषों के साथ जिम जाने पर उलेमाओं ने न सिर्फ एतराज जताया है बल्कि इस्लाम के खिलाफ करार दिया है। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और विद्वान मौलाना कारी इसहाक गोरा ने पुरुषों और महिलाओं के एक साथ जिम करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह तरीका शरीयत…

Read More

स्मार्ट सिटी में अज़ाब कारनामे, जिस कपंनी को किया गया ब्लैकलिस्ट, 20 दिन में बहाल कर दे दिया काम, एक बार फिर सामने आई बड़ी लापरवाही

Saharanpur News

सहारनपुर : सीएम ग्रिड योजना के तहत स्मार्ट रोड का निर्माण कर रही कंपनी की लापरवाही फिर पकड़ी गई है। नगर आयुक्त ने कंपनी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। यह वही कंपनी है, जिसे पिछले महीने निर्माण कार्य में लापरवाही के चलते ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था और उसकी जमानत राशि जब्त कर ली गई थी। सरकार में पहुंच के चलते कंपनी को महज 20 दिन में बहाल तो कर दिया गया, लेकिन कंपनी की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। आपको बता दें कि…

Read More