सहारनपुर : सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक रसोइया पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। युवक के टंकी पर चढ़ने की सुचना मिली तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। युवक का कहना है कि”अगर मुझे वेतन नहीं मिला, तो मैं खुद को ज़िंदा जला लूँगा।” कड़ी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने आधे घंटे बाद नीचे उतार लिया। आपको बता दें कि थाना…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
हाथों-पैरों से 100 प्रतिशत दिव्यांग, मुंह से बना दी आकर्षित 4000 पेटिंग्स, चमत्कारी चित्रकार के जज्बे को सलाम
सहारनपुर : कहते है कि इंसान में होंसला और जज्बा हो तो वो क्या कुछ नहीं कर सकता। “ये कहावत तो अपने सुनी ही होगी कि “जरा तबियत से पत्थर तो उछालो यारो आसमान में भी सुराग हो जाये” कुछ ऐसा ही कर रहे है सहारनपुर के शाहआलम। जो ऐसे कारनामे को मुक्क्मल कर रहा है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। जी हां दिव्यांगता को अभिशाप मानने वालो के लिए सहारनपुर के शाहआलम एक ऐसी जिन्दा मिशाल बने हुए जिन्होंने अपनी दिव्यांगता को ही अपनी ताकत बना लिया।…
Read Moreकाबुल से विमान के पहियों में छिपकर दिल्ली पहुंचा अफगानी किशोर, 1996 की वह घटना आई सामने जब दो भाई लंदन गए थे
दिल्ली : आईजीआई एयरपोर्ट पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अफ़ग़ानिस्तान का एक 13 साल का लड़का विमान के पहिये में छिपकर काबुल से दिल्ली पहुँचा। इस घटना ने 1996 में हुई उस घटना की याद दिला दी जब पंजाब के दो भाइयों ने बिना वीज़ा या पासपोर्ट के अवैध रूप से लन्दन पहुँच गए थे। हालांकि विमान लेंडिग के दौरान पहिये खुलने खुलने से दोनों भाई निचे गिर गए थे जिससे एक की मौत हो गई थी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। काबुल…
Read Moreहिमालय पुत्र शिवालिक की गोद में बसा है शाकंभरी देवी का भव्य मंदिर, दूकई राज्यों के श्रदालुओं को लगा तांता, जानिए कैसे पड़ा शाकंभरी देवी नाम ?
सहारनपुर : शारदीय नवरात्रि के आते ही देशभर के मां दुर्गा मंदिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया है। हर तरफ मां दुर्गा का नाम गूंज रहा है। ऐसा ही कुछ नजारा सहारनपुर स्थित सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी मंदिर में देखने को मिल रहा है। मां वैष्णो देवी सिद्धपीठ के बाद उत्तर भारत में दूसरा सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी के इस सिद्धपीठ मंदिर में यूँ तो साल भर श्रद्धालुओं का तांता रहता है। लेकिन नवरात्रि के दिनों में देश भर से लाखों श्रद्धालु माता शाकुंभरी देवी के दरबार…
Read Moreइज़राइल-फिलिस्तीन युद्ध आपदा का फायदा उठाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार
लखनऊ : उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने इज़राइल-फिलिस्तीन युद्ध आपदा का फायदा उठाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गाजा युद्ध पीड़ितों की मदद के नाम पर उत्तर प्रदेश के 50 से ज़्यादा युवकों ने इन धोखेबाजों के साथ मिलकर काम किया। यह पैसा न सिर्फ़ उत्तर प्रदेश में, बल्कि देश भर के 20 से ज़्यादा राज्यों में क्राउडफंडिंग के ज़रिए इकट्ठा किया गया था। लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले तीनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस)…
Read Moreनिर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से तीन मजदूरों की मौत, चार अन्य का चल रहा इलाज
सुल्तानपुर : निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूर मलबे में दब गए। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को केंद्रीय स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया। एसडीआरएफ की टीम ने गैस कटर की मदद से मलबे में दबे तीन मजदूरों के शव निकाले। चार अन्य का इलाज चल रहा है। हादसा लंभुआ थाना क्षेत्र के धुरिया गाँव में हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलने पर…
Read Moreआज आज़म खान जेल से बहार आएंगे, चर्चाओं पर लगेगा विराम
लखनऊ : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान मंगलवार सुबह 9 बजे सीतापुर जेल से रिहा होने वाले थे। जेल प्रशासन को रिहाई का आदेश मिल गया है। 23 महीने बाद उनकी रिहाई का जश्न मनाने के लिए समर्थक जेल गेट पर जमा हो गए। हालांकि, एक मामले में जुर्माना न भर पाने के कारण खान की रिहाई रुक गई थी। आजम खान अक्टूबर 2023 से सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम के वकील जुबेर अहमद खान ने बताया कि आजम खान करीब दो साल पहले सीतापुर जेल में दाखिल…
Read Moreपुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर के साथ की अभद्रता, डॉक्टरों ने आपातकालीन और ट्रॉमा विभागों में सेवाएँ कर दी बाधित
आगरा : रविवार देर शाम नूरी दरवाज़े के पास वाहनों की जाँच के दौरान, पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) के एक जूनियर डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने आपातकालीन और ट्रॉमा विभागों में सेवाएँ बाधित कर दीं, जिससे मरीज़ों और तीमारदारों में दहशत फैल गई। हड़ताल के कारण आपातकालीन विभाग में लाए गए एक युवक की मौत हो गई। इसके अलावा, 24 से 25 गंभीर रूप से बीमार मरीज़ों को दूसरे अस्पतालों में रेफर करना पड़ा। हालाँकि, जूनियर डॉक्टरों के आक्रोश को देखते हुए,…
Read Moreसमुदाय विशेष के जुलूस के दौरान लगाए गए आपत्तिजनक नारे, जांच में जुटा पुलिस महकमा
उन्नाव : जिले के गंगाघाट इलाके में रविवार रात एक समुदाय विशेष के जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाए गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद पथराव हुआ। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में पाँच लोगों को हिरासत में लिया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है। यह घटना शुक्लागंज के मनोहरगंज में हुई। शनिवार को भी वहाँ एक जुलूस निकाला गया था। पुलिस के अनुसार, रविवार रात लगभग साढ़े नौ बजे लोगों के जमा होने की सूचना मिली।…
Read Moreजन्मदिन की पार्टी से लौट रहे एक युवक की गोली लगने से हुई मौत, मामले की पुलिस कर रही है जांच
बलिया : जिले में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। हालाँकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसे गोली क्यों और कैसे लगी। युवक के सीने में गोली लगी थी। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची। मामले की जाँच की जा रही है और स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना हल्दी थाना क्षेत्र के नीरूपुर ढाले के पास हुई। पुलिस अधीक्षक…
Read More