नकुड़ थाना गांव टिडौली में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर : सहारनपुर के अंबेहटा क्षेत्र के टिडौली गाँव में भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव घर के आँगन में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। सहारनपुर जिले के अंबेहटा थाना क्षेत्र के टिडौली गाँव में मंगलवार सुबह भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी (70) का शव घर के आँगन में चारपाई पर पड़ा मिलने से ग्रामीण स्तब्ध रह गए। जानकारी के अनुसार, धर्म सिंह रोज़ाना की तरह आँगन में सोए थे।…

Read More

तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचल दिया, तीनों की मौके पर हुई मौत

हमीरपुर : हमीरपुर जिले के राठ थाना क्षेत्र के बसेला गाँव के पास एक हादसा हुआ। गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। नगर निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीकृष्ण (22) पुत्र छोटेलाल श्रीवास, बृजभान (21) पुत्र इंद्रपाल धीमर और राकेश (22) पुत्र नरेश श्रीवास के रूप में हुई है, जो सभी निवासी सदर कैथा, थाना राठ थे। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक राठ कस्बे में मजदूरी…

Read More

सहारनपुर में छांगुर बाबा के तीन गुर्गे गिरफ्तार, कर्नाटक की युवती ने बलात्कार और धर्मांतरण का लगाया था आरोप लगाया, धर्म छिपाकर एक ने की थी शादी

Three henchmen of Changur Baba arrested in Saharanpur, Young woman from Karnataka had accused him of rape and conversion, Muslim Man had married while concealing their religion.

सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने छांगुर बाबा के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। थाना देहात कोतवाली पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कागजी कार्यवाई शुरू कर दी है। कर्नाटक की एक युवती ने सहारनपुर में छांगुर बाबा के साथ उसके गुर्गों पर बलात्कार और धर्मांतरण का आरोप लगाया था। युवती के मुताबिक़ एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपना नाम बदलकर न सिर्फ उसके साथ शादी की बल्कि उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब जिला स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से…

Read More

पटाखा कारोबार के नाम पर निवेशकों से ₹100 करोड़ वसूले और मुनाफे का लालच देकर पैसे हड़प लिए

प्रयागराज : पटाखा कारोबार के नाम पर निवेशकों से ₹100 करोड़ की ठगी करने वाले कादिर ने शुक्रवार को प्रयागराज जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट संख्या 9 में पेश होकर उसने आत्मसमर्पण की अर्जी दी, जिसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। कादिर को नैनी सेंट्रल जेल में रखा जाएगा। कादिर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद, वह शुक्रवार सुबह अपने वकीलों के साथ गुपचुप तरीके से प्रयागराज…

Read More

क्रिप्टो निवेश का लालच देकर और पैसा कंबोडिया भेजकर ₹2.52 करोड़ की ठगी करने के आरोप में जोधपुर से तीन अपराधी गिरफ्तार

Kanpur Crypto Fraud

कानपुर  : क्रिप्टो निवेश का लालच देकर ₹2.52 करोड़ की ठगी करने के आरोप में जोधपुर से तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के तीन सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी विभिन्न राज्यों के लोगों को अच्छे रिटर्न का वादा करके क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने के लिए लुभाते थे। फिर वे पैसा कंबोडिया भेज देते थे। पुलिस गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर रही है। एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि 15 जुलाई, 2025 को नवाबगंज थाना क्षेत्र…

Read More

इंस्टाग्राम पर दोस्ती और महंगे तोहफों का लालच, घर पर छापा और पति के एनकाउंटर की धमकी देकर 30 लाख की ठगी 

Lured with friendship and expensive gifts on Instagram, Raided the house and threatened to kill the husband and cheated him of Rs 30 lakh.

आगरा : इंस्टाग्राम पर एक अनजान शख्स से दोस्ती एक महिला को महंगी पड़ गई। साइबर अपराधी ने खुद को यूके में बसा डॉक्टर बताकर उसका विश्वास जीत लिया। फिर उसने लाखों रुपये के तोहफे पार्सल के रूप में भेजने का वादा किया। साइबर अपराधी ने उसे कस्टम विभाग द्वारा पार्सल जब्त करने, घर पर छापा मारने और उसके पति व ससुराल वालों को गिरफ्तार करने की धमकी दी। डर के मारे महिला ने अपने गहने बेच दिए और दोस्तों से पैसे उधार लेकर साइबर अपराधी द्वारा बताए गए खातों…

Read More

बिहार के एक ठेकेदार का शव पेड़ से लटका मिला ;आत्महत्या या हत्या के कोण से मामले की कर रही जाँच

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी में गजा-चाका मोटर मार्ग पर मातृछाया सदन के पास बिहार के एक ठेकेदार का शव पेड़ से लटका मिला है। शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। ठेकेदार तीन साल से गजा में किराए के कमरे में रह रहा था और मजदूरों के साथ मकान निर्माण का काम कर रहा था। पुलिस अब आत्महत्या या हत्या के कोण से मामले की जाँच कर रही है। खबरों के मुताबिक, बिहार के किशनगंज जिले के निवासी 40 वर्षीय ठेकेदार तैय्याज आलम का शव सड़क के ठीक ऊपर…

Read More

आरपीएफ की हिरासत में 35 वर्षीय संजय सोनकर की हुई मौत ; पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा ज़िले में आरपीएफ की हिरासत में 35 वर्षीय संजय सोनकर की मौत हो गई। संजय को मालगाड़ी से सरसों के तेल के डिब्बे चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। संजय की हिरासत में हुई मौत के सिलसिले में, उसके परिवार ने नगर थाने में दो आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर, एक कांस्टेबल और कई अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों को निलंबित कर दिया है। संजय सोनकर के भाई राजू सोनकर ने आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह 11:30 बजे…

Read More

घर से निकली किशोरी की धारदार हथियार से गला रेत कर दी गई हत्या

प्रयागराज: संगम नगरी में दिनदहाड़े एक खौफनाक वारदात हुई। घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव में गुरुवार सुबह एक 15 वर्षीय किशोरी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे शौच के लिए घर से निकली किशोरी कुछ घंटे बाद घर से थोड़ी दूर एक खेत में खून से लथपथ मिली। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने साक्ष्य जुटाए। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और पुलिस की…

Read More

हर्ष फायरिंग मेें लगी किशोर को गोली; गंभीर हालत में बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया

Saharanpur News

मिर्जापुर (सहारनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बागढ़ गांव में घुड़चढ़ी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में सोनू का बेटा सूरज (11) गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से अफरा-तफरी मच गई। किशोर को गंभीर हालत में बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया। रविवार देर रात कस्बागढ़ गांव में मदन के बेटे की घुड़चढ़ी समारोह था। लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे, वहीं कुछ युवक हर्ष फायरिंग भी कर रहे थे। अचानक गोली पास खड़े सूरज को लग गई, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर…

Read More