भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, अवैध सबंधो का विरोध करता था मृतक भाजपा नेता

सहारनपुर : पुलिस लाइन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस मे एस पी देहात सागर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि डेढ़ माह पूर्व नकुड़ थाना के अंतर्गत गांव टिडोली मे भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी की देर रात्रि मे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका मुकदमा अज्ञात मे लिखा गया था। डेढ़ माह मे पुलिस ने हर एंगल पर जाँच करते हुए बहुत ही गहनता से जाँच की जिसमे एस ओ जी टीम व थाना प्रभारी द्वारा किये गए अथक प्रयासों के बाद सफलता मिली।

जिसमे सामने आया कि एक महिला वंदना की शादी मृतक धर्म सिंह कोरी ने अपने गांव मे कराई थी। लेकिन महिला के साबिर के सबंधो का मृतक विरोध करता था और महिला को उसके मायके भिजवा दिया था जिससे नाराज होकर महिला ने उक्त जानकारी अपने प्रेमी साबिर को दे दी। साबिर और उसके साथी ने धर्म सिंह को रास्ते से हटाने का प्रोग्राम बनाया और 8 नवम्बर की रात्रि हत्या के बाद ग्रामीणों मे रोष था। पुलिस पर लगातार घटना के खुलासे का दबाव था। अधिकारियो ने एस ओ जी व थाना प्रभारी की टीम को दिन रात इसी कांड के खुलासे के लिए लगाया हुआ था। आखिर कार हत्याकांड मे शामिल साबिर व उसकी प्रेमिका वंदना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य हत्यारा अभी फरार है। उक्त घटना के खुलासे से एक ओर जहा पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली वही परिजनों ने भी थाना प्रभारी व पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts