थाने में दरोगा फरियादी को हवालात में किया बंद, फरियादी को पड़ा दिल का दौरा, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

In the police station the inspector locked the complainant in the lockup, Complainant suffered a heart attack, There was a stir in the police department, Victim's father suffered a heart attack.

सहारनपुर : सहारनपुर में बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों की शिकायत करने आए एक पिता को थाने में उस वक्त दिल का दौरा पड़ गया जब दरोगा और चौकी इंचार्ज ने उसकी सुनवाई के बजाये उलटा उसे धमका दिया। आरोप है कि चौंकी इंचार्ज ने बाप-बेटे को हवालात में बंद कर दिया गया। जिसके बाद पीड़ित पिता को दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ पाँव फूल गए। हैरत की बात तो ये है कि अस्पताल पहुंचाने की बजाए पुलिस ने…

Read More

बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपये दान करने का हलफनामा देने वाले प्रखर गर्ग अपनी पत्नी समेत गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला ?

Prakhar Garg With Wife

आगरा : बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए 510 करोड़ रुपये दान करने का हलफनामा देकर चर्चा में आए बिल्डर प्रखर गर्ग को उनकी पत्नी राखी गर्ग समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। 1.54 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में आरोपी दंपत्ति के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था। पुलिस ने बुधवार को दोनों को जयपुर से गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी दंपत्ति के खिलाफ हरीपर्वत और कमला नगर थानों में धोखाधड़ी के…

Read More

चचेरी बहन से हुआ एक तरफ़ा प्यार, शारीरिक संबंध बनाने का किया विरोध तो कर दी हत्या, चारपाई के निचे दफनाया शव

Murder In Bagpat

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छपरौली क्षेत्र के एक गाँव में बुधवार दोपहर एक चचेरे भाई ने एकतरफा प्यार और शारीरिक संबंध का विरोध करने पर 15 साल की लड़की के सिर पर गैस सिलेंडर और फावड़े से कई वार करके उसकी हत्या कर दी। उसके शव को कमरे में गड्ढा खोदकर बिस्तर के नीचे दबा दिया। लड़की की माँ ने बताया कि उसके पति की चार महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। तब से वह अपनी एक बेटी और तीन छोटे बेटों के साथ…

Read More

प्रयागराज में काले जादू के चलते दादा ने पोते के शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंक दिए, आरोपी दादा हुए गिरफ्तार

Prayagraj News

प्रयागराज : काले जादू के चलते दादा ने अपने पोते की हत्या कर दी। किशोर का शव दो दिन पहले मिला था। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी। मृतक छात्र करेली के सदियापुर का रहने वाला था। 11वीं का छात्र पीयूष मंगलवार सुबह से लापता था। उसके पिता अजय सिंह की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह अपनी माँ कामिनी के साथ सदियापुर गुरुद्वारे के पास रहता था। वह सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ता…

Read More

राजस्व कर्मचारी 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले में निगरानी विभाग की टीम ने एक राजस्व कर्मचारी को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र सिंह अलौली अंचल कार्यालय में कार्यरत थे। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के लिए एक चेतावनी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता गुड्डू कुमार ने अपनी जमीन के दाखिल-खारिज के लिए आवेदन दिया था, लेकिन राजस्व कर्मचारी सुरेंद्र सिंह ने आवेदन को अस्वीकार कर दिया और काम करवाने के लिए शुरुआत में एक लाख रुपये की मांग की। अंततः सौदेबाजी 20,000 रुपये…

Read More

ई-सिम ले कर लोगों की उड़ाई गाढ़ी कमाई, खाते से 1.28 करोड़ रुपये की ठगी

कानपुर : साइबर ठग लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ाने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। अब ई-सिम देकर लोगों की गाढ़ी कमाई उड़ाई जा रही है। ऐसा ही एक मामला कानपुर से सामने आया है। साइबर ठगों ने गुरुद्वारे के पूर्व प्रधान को सरकारी योजनाओं से जुड़ी एपीके फाइल का लिंक भेजकर उनका मोबाइल हैक कर लिया। फिर ई-सिम निकालकर उनके खाते से 1.28 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। उन्हें इसकी जानकारी तब हुई जब उनका सिम बंद हो गया। जब उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया…

Read More

मेले में घूमने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, खून से लथपथ शव पर बिलखते रहे परिजन

Murder In Mela Goga Mhadi

सहारनपुर : रामपुर मनिहारान इलाके के गांव मल्हीपुर में गोगा म्हाड़ी पर आयोजित लगा मेला देखने गए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।  मल्हीपुर निवासी कंवरसैन मेला घूमने गया था, जहाँ उसे चाकू मार दिया गया। आनन फानन में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके भाई ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने हत्यारे की तलाश शुरू कर दी है। गाँव मल्हीपुर निवासी सुनील पुत्र धर्मपाल ने रामपुर थाने…

Read More

बरेली में छांगुर जैसे गिरोह का पर्दाफाश, मदरसे में शिक्षक का खतना की कर रहे थे तैयारी, मौलाना समेत चार गिरफ्तार

A gang like Changur was exposed in Bareilly, They were preparing to circumcise a teacher in a madrasa, Four people including a Maulana were arrested

बरेली : बरेली में जमालुद्दीन उर्फ ​​छांगुर जैसे धर्मांतरण कराने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने मदरसा संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना अब्दुल मजीद नाम का व्यक्ति बताया जा रहा है। यह गिरोह लोगों को लालच देकर धर्मांतरण कराता था। आरोपियों के पास से धार्मिक पुस्तकें, सीडी, शैक्षिक दस्तावेज, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि बरामद किए गए हैं। एसपी (दक्षिण) अंशिका वर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस गिरोह का पर्दाफाश किया। अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र निवासी अखिलेश…

Read More

बच्चे का शव गोद में लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची महिला, महिला कांस्टेबल पर लगाया धक्का देने का आरोप, कहा- कांस्टेबल के धक्का देने से हुई मौत

Woman reached collectorate with child's dead body in her lap, Accused female constable of pushing her, Child died due to constable pushing her

शाहजहाँपुर : लखीमपुर खीरी में नवजात का शव लेकर डीएम कार्यालय पहुँचने के मामले के बाद, मंगलवार को शाहजहाँपुर में भी एक महिला बच्चे का शव गोद में लेकर कलेक्ट्रेट पहुँची। उसने आरोप लगाया कि एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा धक्का दिए जाने के कारण उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारी ने महिला को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। बता दें कि थाना कांट क्षेत्र के गाँव अकर्रा रसूलपुर निवासी गुड्डी की पत्नी रवीना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चे का शव गोद में…

Read More

जालसाजों की गजब धोखाधड़ी, औने-पौने दाम में बेच दी एक महीने के लिए किराये पर ली कार

उन्नाव : उन्नाव जिले की पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो वाहन मालिकों को मासिक किराये का लालच देकर उनके वाहनों को एग्रीमेंट के जरिए ले लेता था और बाद में उन्हें बेचकर धोखाधड़ी करता था। एसओजी, सर्विलांस टीम और गंगाघाट थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से करीब 2 करोड़ कीमत के 13 चार पहिया वाहन, 6 मोबाइल फोन और 3,040 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद वाहनों में पूर्व मुख्यमंत्री…

Read More