ऑनर किलिंग : पिता ने बेटी की गला दबाकर कर दी हत्या और फिर सिर अलग कर दिया धड़

हाथरस : सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। दो दिन पहले बहरादोई गाँव के पास नहर में एक युवती का सिर कटा शव मिला था। पिता ने ही बेटी की गला दबाकर हत्या की थी और फिर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था। पुलिस ने हत्या के 48 घंटे बाद मंगलवार को पिता हसरत अली, सौतेली माँ रानी और ससुर रज्जो पहलवान को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि 10 अगस्त को कोतवाली सादाबाद क्षेत्र…

Read More

फिरोजाबाद में ऑनर किलिंग, प्रेमी के साथ बेटी को देखकर गुस्साए पिता ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

फ़िरोज़ाबाद : जसराना थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई 12वीं की छात्रा (17) की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या का कारण ऑनर किलिंग सामने आया है। पुलिस के अनुसार, प्रेमी के साथ बेटी को देखकर गुस्साए पिता ने कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने बताया कि मंगलवार को जसराना थाना क्षेत्र के एक गाँव में हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुँची तो गाँव के बाहर…

Read More

स्कूल में छात्र की चाकू मारकर हत्या, घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल

गाजीपुर : गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज स्थित एक पब्लिक स्कूल में सोमवार को एक छात्र की चाकू मारकर घायल कर दिया । इसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्कूल में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। जानकारी…

Read More

पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण ने बाबा रामदेव पर विवादित की टिप्पणी

गोंडा : कैसरगंज संसदीय सीट से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण ने बाबा रामदेव पर विवादित टिप्पणी की है। एक दिन पहले रविवार को भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह बलरामपुर जिले में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए थे। यहां संबोधन के दौरान बृजभूषण ने बाबा रामदेव पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बृजभूषण ने महर्षि पतंजलि की धरती कोंडावर का जिक्र किया। इसी क्रम में उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा…

Read More

टोलकर्मियों ने सेना के जवान के साथ की मारपीट,ऑपरेशन सिंदूर के बाद घर लौटा था सिपाही, पुलिस आरोपियों के खिलाफ कर रही कार्यवाई

मेरठ : मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात टोल कर्मियों ने एक सिपाही की पिटाई कर दी. आरोप है कि सिपाही को टोल कर्मियों ने बेरहमी से पीटा. सिपाही को उसका चचेरा भाई दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ने जा रहा था।  सिपाही श्रीनगर में ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा था. यह सिपाही ऑपरेशन सिंदूर में भी शामिल रहा है. मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित भूनी टोल प्लाजा…

Read More

लखनऊ में बोले सीएम योगी, ‘अटल बिहारी वाजपेयी वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत, नई पीढ़ी के मार्गदर्शक’

Lucknow News

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लोकभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सीएम योगी ने उनकी स्मृतियों को नमन किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के छह दशक लंबे राजनीतिक जीवन ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी। उन्होंने भारत के जीवन…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच अलास्का में तीन घंटे चली बैठक, अभी तक कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ

हैदराबाद : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में तीन घंटे तक चली बैठक। ट्रंप ने कहा कि बैठक काफी उपयोगी रही और दोनों नेताओं ने कई बिंदुओं पर सहमति जताई। हालाँकि, अभी तक कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है। ट्रंप ने कहा कि रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर तीन हफ्तों के भीतर टैरिफ लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन रूस से भारी मात्रा में तेल खरीद रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर अतिरिक्त टैरिफ लगाया…

Read More

भू-माफियाओं ने कब्रिस्तान की ज़मीन पर लगाया ताला, विपक्ष का आरोप सरकार लोगों की भावनाओं से खेल रही

फ़िरोज़ाबाद : कब्रिस्तान की ज़मीन पर कब्ज़े को लेकर चल रहे विवाद में समाजवादी पार्टी कूद पड़ी है। सपा ने कब्रिस्तान पर ताला लगाने के मुद्दे पर राजनीति शुरू कर दी है। पार्टी नेता रामजी लाल सुमन ने कहा कि यह भावनात्मक मुद्दा है, इसलिए दो दिन में ये ताले खुलवाए जाने चाहिए। उन्होंने यहाँ तक कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी। सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि यह सरकार लोगों की भावनाओं से खेल रही है। यह दंगे कराने…

Read More

उत्तर प्रदेश में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों के वेतन और भत्तों में की गई बढ़ोतरी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों यानी विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी की गई है। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी से जुड़ा प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस संशोधन के तहत विधायकों का मासिक वेतन 25,000 रुपये से बढ़ाकर 35,000 रुपये और मंत्रियों का वेतन 40,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य भत्तों में भी बढ़ोतरी को…

Read More

विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन ‘विज़न 2047’ पर 24 घंटे से ज़्यादा चली ऐतिहासिक चर्चा, CM योगी ने कहा- उत्तर प्रदेश विकसित भारत का इंजन बनेगा

लखनऊ : विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन ‘विज़न 2047’ पर 24 घंटे से ज़्यादा चली ऐतिहासिक चर्चा का समापन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 70 साल के विकास की चर्चा 8 साल में की। कहा उत्तर प्रदेश विकसित भारत का इंजन बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश न सिर्फ़ देश का सबसे ज़्यादा आबादी वाला राज्य है, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र भी है। मुख्यमंत्री ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के 187 विधायकों की गंभीर भागीदारी की सराहना की…

Read More