शिव बना कलाकार अचानक गिरा फिर नहीं उठा पाया, कुशीनगर मे संदिग्ध मौत

कुशीनगर : जिले के तमकुहीराज में रक्षाबंधन से ही ‘डोल मेला’ चल रहा है। मेले में हुई दूसरी संदिग्ध मौत ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को मंच पर काम कर रहे एक युवा कलाकार की मौत के बाद कार्यक्रम पर रोक लग सकती है। इससे पहले मंगलवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान की जा रही है। वहीं, कलाकार के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

जानकारी के अनुसार, तमकुहीराज के बेलवा निवासी गिरधारी का पुत्र रामबहाल निषाद (23) शिव के रूप में मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ा। कुछ लोगों ने उसे पकड़कर कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद उसे स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने रामबहाल को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक को दिल का दौरा पड़ा था। वहीं, कुछ लोगों का दावा है कि उसकी मौत करंट लगने से हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts