हत्या के आरोप में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, अब्दुल कादिर और सलमान पर चार लाख रुपये का जुर्माना

सहारनपुर : अदालत ने हत्या के एक मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने चिलकाना निवासी अब्दुल कादिर और सलमान पर चार लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। वादी सलीम ने चिलकाना थाने में अब्दुल कादिर और सलमान पर हत्या का आरोप लगाया था।

उसने तहरीर में कहा था कि दोनों ने उसके बेटे शोएब पर तेल डालकर आग लगा दी। इसके बाद चिलकाना थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच के बाद मुकदमा अदालत में दाखिल किया गया।

मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 15 की अदालत में चल रही थी। अदालत ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों और गवाहों को सुनने के बाद दोषियों को सजा सुनाई है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts