कुरुक्षेत्र में गुरनाम सिंह सैनी और सुभाष सैनी का भव्य स्वागत, समाज ने दी नई जिम्मेदारियों की शुभकामनाएं

कुरुक्षेत्र सुभाष सैनी का समाज के गणमान्य लोगों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लेकर दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय सैनी संगठन सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. किशोर सैनी, वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र सैनी, डॉ . अनिल सैनी तथा डॉ. राजीव सैनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गुरनाम सिंह सैनी को हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम तथा सुभाष सैनी को सहकारी बैंक के नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलना समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करते हुए किसानों, ग्रामीणों और आम जनता के हितों को प्राथमिकता देंगे।

अपने संबोधन में गुरनाम सिंह सैनी ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने दोनों चेयरमैनों के सफल कार्यकाल तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts