राधिका यादव की करीबी दोस्त हिमांशिका ने इंस्टाग्राम पर किये कई चौंकाने वाले खुलासे किए !

गुरुग्राम : 10 जुलाई को टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उनके पिता दीपक यादव ने घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अब राधिका की करीबी दोस्त हिमांशिका सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और तस्वीरें शेयर कर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। हिमांशिका ने बताया कि राधिका पर परिवार का काफी दबाव था, जिसकी वजह से उन्हें घर में घुटन महसूस होती थी।

हिमांशिका ने अपने वीडियो में बताया कि वह और राधिका पिछले 8-10 सालों से गहरी दोस्त थीं। उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे राधिका के बारे में इतनी जल्दी इस तरह बात करनी पड़ेगी। वह बहुत मासूम और दयालु थी। उसे तस्वीरें और वीडियो बनवाना बहुत पसंद था।” हिमांशिका ने राधिका की मुस्कुराती हुई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए, जिनमें वह खुश दिख रही थीं।

हिमांशिका ने दावा किया कि राधिका के माता-पिता बहुत रूढ़िवादी थे। उनकी हर गतिविधि पर नज़र रखी जाती थी। उन्हें यह भी बताना पड़ता था कि वह किससे बात कर रही हैं। हिमांशिका ने बताया, “राधिका को घर में घुटन महसूस होती थी। उसका घर आने का एक तय समय था, जबकि उसकी टेनिस अकादमी घर से सिर्फ़ 50 मीटर की दूरी पर थी।” उसने यह भी बताया कि अगर राधिका शॉर्ट्स पहनती या लड़कों से बात करती, तो उसे शर्मिंदगी उठानी पड़ती थी।

पिता ने क्यों मारा? राधिका के पिता दीपक यादव ने पुलिस को बताया कि वह राधिका को टेनिस अकादमी बंद करने और ट्रेनिंग छोड़ने के लिए कह रहे थे, लेकिन राधिका ने उनकी बात नहीं मानी। गुस्से में आकर दीपक ने अपनी बेटी पर चार गोलियाँ चलाईं, जिनमें से तीन उसे लगीं। अस्पताल ले जाने के बावजूद, राधिका को बचाया नहीं जा सका।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts