प्रेमी के साथ मिलकर वकील पति की हत्या करने वाली पत्नी व् दो अन्य लोगो को आजीवन कारावास की सजा सुनाई

बहराइच: प्रेमी के साथ मिलकर वकील पति की हत्या करने वाली पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य साथी को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, दरगाह थाना क्षेत्र के सलारगंज स्थित जमील कॉलोनी निवासी इंतजार उल हक 15 अक्टूबर 2022 को अपने घर के बरामदे में सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी नुसरत जहां उर्फ ​​गुलशुम ने अपने प्रेमी नदीम और उसके दोस्त दाऊद को घर में बुलाकर धारदार हथियार से इंतजार उल हक की हत्या कर दी। सुबह होने पर पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, जिससे पुलिस को शक हुआ।

रामगांव थाना क्षेत्र के मुसल्लमपुर निवासी प्रेमी मोअज्जिम नदीम का मृतक की पत्नी नुसरत से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इंतजार उल हक उनके बीच में आ रहा था। दोनों ने मिलकर पति को खत्म करने की योजना बनाई। नदीम ने अपने साथी, मस्जिद के इमाम दाऊद के साथ मिलकर इंतेज़ार-उल-हक की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी।

मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पत्नी से कड़ी पूछताछ की और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम पवन कुमार शर्मा ने मामले में सजा सुनाई।

अपर दंड अभियोजक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अदालत ने नुसरत जहाँ उर्फ ​​गुलशुम को आजीवन कारावास और ₹100,000 जुर्माने की सजा सुनाई है। उसके प्रेमी नदीम अहमद उर्फ ​​नदीम शेख और उसके साथी दाऊद को कठोर आजीवन कारावास और ₹120,000 जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना न भरने पर तीन महीने की अतिरिक्त कैद होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts