हरियाणा : हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री Shruti Choudhry ने प्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों, क्रेच, बाल देखभाल संस्थानों एवं शिशु निकेतन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं, खान-पान और देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
मंत्री श्रुति चौधरी ने केंद्रों में मौजूद बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं और देखभाल को लेकर जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कई केंद्रों पर व्यवस्थाओं में कमी और लापरवाही सामने आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बच्चों के खान-पान, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाया जाए।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी और बाल देखभाल केंद्र छोटे बच्चों के भविष्य की नींव हैं, इसलिए यहां बेहतर वातावरण और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि केंद्रों में साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन, सुरक्षित वातावरण और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश के सभी बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर देखभाल वाला वातावरण मिल सके, ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरीके से हो सके।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NPR BHARAT NEWS के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...


